यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बर्फ की चादर में लिपटेगा हिमाचल, पहाड़ों पर हिमपात तो मैदानी इलाकों में बारिश; दो दिन बाद एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
Himachal Weather Update पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण प्रदेश में न तो कहीं पर बारिश हुई और न ही बर्फबारी लेकिन पूरा दिन प्रदेश के अधिकांश स्थ ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल में पहाड़ों पर हिमपात तो मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना
- हिमाचल में दो दिन बाद एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
- अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर हुई बर्फबारी
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था लेकिन, वह कमजोर हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण प्रदेश में न तो कहीं पर बारिश हुई और न ही बर्फबारी।
लेकिन पूरा दिन प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर तेज हवाएं चलती रही। जिससे तापमान में गिरावट रहने से ठंड (cold wave in himachal) बढ़ी। मौसम विभाग की ओर कहा गया है कि 15 व 16 दिसंबर को पुन: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावनाएं बन रही हैं। जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी।
दिन पर दिन लुढ़केगा पारा
ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होगा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि इस समय दो दिन तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना थी।
लेकिन पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होकर निकल गया। वहीं, राज्य में न्यूनतम तापमान लगातार गिरता जा रहा है। आने वाले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। ऊना जिला में न्यूनतम तापमान सबसे कम चल रहा है। उसके बाद शिमला और कांगड़ा जिला में तापमान की स्थिति है।
अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर हुई बर्फबारी
हिमाचल में मंगलवार को पूरा दिन अधिकांश स्थानों पर तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ी। अटल टनल रोहतांग (Snowfall on Atal Tunnel Rohtang) के दोनों छोर पर बर्फ के फाहे गिरे।
खबरें और भी
.jpg)
रोहतांग दर्रे समेत शिंकुला, बारालाचा, कुंजम दर्रे व लाहुल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 15 व 16 दिसंबर को पुन: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा व ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हर दिन गिर रहा पारा, बढ़ रही ठंड...हिमाचल में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट
पर्यटकों ने बर्फबारी का लिया आनंद
अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर मंगलवार को बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटकों का स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ। आसमान से गिरे बर्फ के फाहों को देखकर पर्यटक झूम उठे। पर्यटकों ने कोकसर से सिस्सू तक हिमपात का आनंद लिया। अटल टनल के दोनों छोर पर पर्यटकों ने बर्फ के फाहों का आनंद लिया।
कोकसर, कुठ बिहाल, नार्थ पोर्टल व सिस्सू में बर्फ के फाहे गिरे। पहाड़ों पर हुए हिमपात से मनाली में पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें- Himachal Weather: ठंड दिखाएगी तेवर! तीन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी