Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: ठंड दिखाएगी तेवर! तीन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 08:27 AM (IST)

    Himachal Weather Today हिमाचल में आने वाले दिनों में ठंड ( Cold in Himachal) बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अन ...और पढ़ें

    हिमाचल में तीन दिन बाद बढ़ जाएगी ठंड
    हिमाचल में तीन दिन बाद बढ़ जाएगी ठंड

    HighLights

    1. हिमाचल में तीन दिन बाद बढ़ जाएगी ठंड
    2. बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी
    3. 11 दिसंबर से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
    4. पश्चिमी विक्षोभ का असर चार दिनों तक रहने का अनुमान है।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: दो दिन से धूप निकलने के कारण हिमाचल प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि और कुछ पर गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल में आने वाले दिनों में ठंड ( Cold in Himachal) बढ़ने की संभावना है।

    11 दिसंबर से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 11 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा इसके कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall in Himachal) व निचले क्षेत्रों में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

    पश्चिमी विक्षोभ का असर चार दिनों तक रहने का अनुमान है। दिसंबर माह के दौरान बीते वर्षों की तरह शिमला और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में मैदानों की अपेक्षा रातें गर्म हैं। हालांकि बीते पांच वर्षों के दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

    शिमला की रातें सोलन और ऊना से ज्यादा गर्म

    शिमला की रातें मंडी सोलन व ऊना से ज्यादा गर्म हैं। न्यूनतम तापमान में करीब दो से तीन डिग्री अधिक शिमला का तापमान दर्ज किया जा रहा है।

    मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि शिमला और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बीते वर्षों की अपेक्षा कोई विशेष अंतर नहीं आया है। सर्दियों में अक्सर मैदानी क्षेत्रों में रातें ज्यादा सर्द दर्ज की जाती हें।

    यह भी पढ़ें-  हिमाचल में बढ़ेगी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी तो मैदानी क्षेत्रों में होगी बारिश; चार दिन बाद सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस

    आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

    इन दिनों सूर्य पृथ्वी के ज्यादा नजदीक होता है लेकिन सूर्य की किरणें सीधे न पड़कर तिरछी होती हैं। मैदानी क्षेत्रों विशेषकर नदियों और उसके आसपास के क्षेत्र में कोहरे का ज्यादा असर रहता है जिसके कारण सुबह और शाम ज्यादा ठंडक रहती है।

    खबरें और भी

    प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि और कुछ स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में धूप खिलने के बावजूद एक से दो डिग्री की गिरावट आई है। आने वाले दिनों में और गिरावट आने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से लुढ़का तापमान, आज दिन में छाए रहेंगे बादल; जानिए मौसम का पूरा अपडेट