Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: 'गर्मियों के मौसम में मजा लेने के लिए मुंबई से आई हीरोइन', विक्रमादित्य सिंह ने कंगना पर साधा निशाना

    Updated: Tue, 07 May 2024 09:39 PM (IST)

    मंगलवार को कुल्लू के आनी और शमशी में सभा में विक्रमादित्य सिंह ने एक्ट्रेस कंगना रनौत पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में मजा ...और पढ़ें

    विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर साधा निशाना (फाइल फोटो)।
    विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर साधा निशाना (फाइल फोटो)।

    जागरण टीम, आनी/कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत यहां पर आकर देव संस्कृति पर प्रहार कर रही हैं। अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही हैं। भाजपा धार्मिक सोच पर लोगों को बांटने का प्रयास कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उन्हें सिखाना चाहिए कि माइक पर क्या बोलना है, क्या नहीं?

    चुनाव हार जाती तो कंगना वापस मुंबई चली जाएंगी

    मंगलवार को कुल्लू के आनी और शमशी में सभा में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आजकल गर्मियों के मौसम में मजा लेने के लिए मुंबई से आई कोई हीरोइन है। कभी कहती हैं 2014 में हमें आजादी मिली, कभी कहती हैं कि देश आजाद हुआ। कल कहीं पढ़ा कि बॉलीवुड में करियर छोड़ने वाली नहीं है। अगर यहां पर चुनाव हार जाती है तो कंगना वापस मुंबई चली जाएंगी।

    ये भी पढ़ें: Himachal 10th Result: नादौन की रिद्धिमा शर्मा सहित दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ये टॉपर, बताई अपनी सफलता की कहानी

    चुनावी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिटना तय- विक्रमादित्य सिंह

    आजकल चुनाव के समय अलग-अलग वेशभूषा में दिखाई देती हैं। कभी धाटू, कभी किन्नौरी पहनावा पहनकर आती हैं। यहां पर कोई फिल्म की शूटिंग नहीं चल रही है। उनकी चुनावी फिल्म बॉक्स आफिस में पिटना तय है।

    बीजेपी की कथनी और करनी में अंतर

    उन्होंने कहा कि हमें रजवाड़ाशाही कहते हैं कि भाजपा खुद जयपुर रियासत की राजकुमारी उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए लेकर आई है। भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। भाजपा प्रत्याशी से मंडी के इलाकों के नाम पूछें तो उनको पता नहीं होगा। पूर्व में कांग्रेस की सरकार में दलाश के लिए बहुतकनीकी कॉलेज दिया था।

    खबरें और भी

    इसके बाद भाजपा की सरकार आई, लेकिन आज तक एक ईंट भी नहीं लग पाई। जलोड़ी जोत, भुभु जोत टनल की नींव रखना उनकी प्राथमिकता में है। विकास की दृष्टि से मंडी संसदीय क्षेत्र को नंबर एक बनाना उनका लक्ष्य है।

    ये भी पढ़ें: Shimla News: राष्ट्रपति मुर्मु ने जाना रिज की प्रतिमाओं का इतिहास, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे पुलिस जवान