Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla News: राष्ट्रपति मुर्मु ने जाना रिज की प्रतिमाओं का इतिहास, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे पुलिस जवान

    Updated: Tue, 07 May 2024 09:18 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को शिमला पहुंचकर दोपहर बाद माल रोड का भ्रमण किया। इसके साथ ही उन्होंने रिज और मालरोड के भ्रमण के दौरान उन्होंने ए ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति मुर्मु ने जाना रिज की प्रतिमाओं का इतिहास (फाइल फोटो)।
    राष्ट्रपति मुर्मु ने जाना रिज की प्रतिमाओं का इतिहास (फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार दोपहर बाद माल रोड पर घूमने के लिए आई। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। रिज और मालरोड के भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिमला की एतिहासिक चीजों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने शिमला के एतिहासिक भवनों और रिज मैदान पर बनी प्रतिमाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

    राज्यपाल ने किया राष्ट्रपति का स्वागत

    छराबड़ा से राजभवन होते हुए राष्ट्रपति का काफिला शेरे-ए-पंजाब होते हुए शिमला वाच कंपनी के पास रूका। यहां पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। पुलिस ने राष्ट्रपति दौरे के लिए शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे। रिज व मालरोड पर लोगों को पैदल चलने के लिए के लिए एक लेन अलग से बनाई थी। पुलिस जवान जगह-जगह तैनात रहे।

    ये भी पढ़ें: Himachal Politics: 'प्रतिभा देश की फिसड्डी सांसद', कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को भी बताया कार्टून नेटवर्क का हिस्सा

    रिज और मालरोड पर रास्ते किए गए बंद

    रिज व मालरोड के बीच जो शॉर्ट कट रास्ते हैं, उन्हें पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। यहां पर सरकारी कार्यालय से छुट्टी होने के बाद अमूमन काफी चहल पहल रहती है। राष्ट्रपति के काफिले में किसी तरह की कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए पुलिस जवान लोगों को एक तरफ चलने के लिए निर्देशित कर रहे थे।

    रिज मैदान में घूमने के दौरान राष्ट्रपति ने जाना इतिहास

    वह एहतियात के तौर पर रिज मैदान को भी कुछ समय के लिए खाली करवा दिया गया था। राज्य के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने मालरोड व रिज मैदान पर घूमने के दौरान राष्ट्रपति को भवनों से लेकर शहर के इतिहास की जानकारी दी।

    खबरें और भी

    दुकानदार ने किया राज्यपाल को सम्मानित

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मालरोड पर पहुंचने का कार्यक्रम तय था, लेकिन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समय से पहले ही पहुंच गए थे। वह मालरोड की प्रतिष्ठित दुकान में पहुंचे और कारोबारी ने उनका स्वागत किया व उन्हें सम्मानित भी किया। राज्यपाल ने कारोबारी के साथ काफी देर तक बातचीत की और शिमला के बारे में जानकारी हासिल की।

    ये भी पढ़ें: Himachal 10th Result: नादौन की रिद्धिमा शर्मा सहित दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ये टॉपर, बताई अपनी सफलता की कहानी