Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    66 साल का बुजुर्ग और 35 साल की दुल्हन, हिमाचल के कुल्लू में बेटी की उम्र के युवती से व्यक्ति ने रचाई शादी

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 10:50 AM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में 66 वर्षीय सोम देव ने 35 वर्षीय युवती से विवाह किया, जिससे 31 साल का उम्र का अंतर है। यह अनोखी शादी इंटरनेट मीडिया पर ...और पढ़ें

    कुल्लू में 66 वर्षीय सोम देव ने 35 साल की युवती से रचाई शादी, प्यार ने तोड़ी उम्र की सीमा। एआई जेनरेटेड तस्वीर

    कुल्लू में 66 वर्षीय सोम देव ने 35 साल की युवती से रचाई शादी, प्यार ने तोड़ी उम्र की सीमा। एआई जेनरेटेड तस्वीर

    HighLights

    1. कुल्लू में 66 वर्षीय व्यक्ति ने 35 वर्षीय युवती से शादी की

    2. दूल्हा-दुल्हन के बीच 31 साल का उम्र का अंतर है

    3. यह अनोखी शादी इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रही है

    दविंद्र ठाकुर, कुल्लू। ‘न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन’ हिंदी फिल्म के इस गीत की लाइनें आज हर जगह सजीव होती हुई दिखाई देती हैं। पूरी दुनिया में ऐसे कई मामले मिल जाएंगे, जिनके बीच में उम्र का दायरा काफी ज्यादा है।

    अब ताजा उदाहरण हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के बंजार में देखने को मिला। यहां पर बंजार के थरिंबला गांव निवासी 66 वर्षीय सोम देव ने 35 वर्षीया युवती के साथ विवाह रचा लिया। कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल से इस खबर को सुनने के बाद कई लोग हैरान हो गए। जबकि कुछ लोग इससे आपसी रजामंदी बता रहे हैं।

    इस घटना ने पूरे प्रदेश के साथ-साथ इंटरनेट मीडिया में हलचल पैदा कर दी है। इस अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। यह विवाह इसलिए चर्चा में है क्योंकि दूल्हा और दुल्हन के बीच करीब 31 साल का उम्र का अंतर है। जहां एक ओर इंटरनेट मीडिया पर कई लोग इस रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं।

    वहीं, दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग इसे दोनों की निजी पसंद मानते हुए उनके फैसले का सम्मान कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं। शादी की रस्मों के दौरान दोनों बेहद खुश नजर आए। इतना ही नहीं दोनों आपस में नाचते गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच हुई शादी के बाद जोड़े के चेहरे पर साफ झलक रही खुशी ने यह संकेत दिया कि वे अपने इस फैसले से संतुष्ट हैं।

    खबरें और भी

    स्थानीय लोगों ने भी इस विवाह को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दीं। ग्रामीण परिवेश से निकली यह कहानी अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। यह विवाह एक बार फिर उस कहावत को सच करता नजर आया कि प्यार उम्र और सामाजिक बंधनों से परे होता है।

    वहीं, यह घटना समाज में बदलती सोच और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर भी उजागर कर रही है। घटना को लेकर पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत जमद हेम राज ने बताया कि थरिंबला गांव निवासी 66 वर्षीय सोम देव ने विहाह रचाया है। इसके लिए ग्रामीणों ने भी उनकी मदद की है।