धुएं से घिरा मनाली का मॉल रोड, नागपाल रेस्तरां की रसोई में अचानक भड़की आग; लाखों का नुकसान
मनाली मॉल रोड पर नागपाल रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम आग लग गई, जिससे लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। अग्निशमन विभाग और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आ ...और पढ़ें

मनाली मॉल रोड के रेस्तरां में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल।
HighLights
मनाली माल रोड के नागपाल रेस्टोरेंट में लगी आग।
पांच लाख रुपये का अनुमानित नुकसान, कोई जनहानि नहीं।
अग्निशमन विभाग और पुलिस ने मिलकर आग पर पाया काबू।
जागरण संवाददाता, मनाली। शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) शाम को मनाली मॉल रोड के रेस्तरां में आग लग गई। आग लगने से मॉल रोड में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर कबू पाया।
अग्नि शमन विभाग मनाली के प्रभारी शरणपत विष्ट ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि भवन के मॉलक विजय सोलह को लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मनाली के रामबाग चौक के समीप स्थित पांच मंजिला भवन के प्रथम तल पर अचानक आग लगने की घटना सामने आई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस, प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त प्रयासों से आग पर शीघ्रता से काबू पा लिया गया।
उन्होंने बताया कि यह भवन मनाली निवासी विजय सोहेल का है, जो किराये पर दिया गया है। भवन के प्रथम तल पर स्थित नागपाल रेस्टोरेंट के रसोईघर (किचन) में अचानक आग लग गई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने के कारण इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक जांच की जा रही है।