यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Pradesh News: मनाली-सोलंग नाला मार्ग पर हुआ भारी हिमस्खलन, बर्फ में दबी पांच गाड़ियां
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मनाली सोलंगनाला मार्ग पर नेहरूकुंड में भारी हिमस्खलन (Heavy Avalanche) होने से बर्फ के नीचे पांच गाड़ियां दब कर फं ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कुल्लू। मनाली सोलंगनाला मार्ग पर नेहरूकुण्ड में भारी हिमस्खलन होने से पांच गाड़ियां दब गई है। अभी तक जानी नुकसान की सूचना नहीं है। सड़क किनारे गाड़ियां पार्क की थी कि अचानक पहाड़ी में हिमस्खलन हो गया। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों को निकाला जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश और हिमपात जारी है। लगातार बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर जमकर बर्फ जमा हो गई है। इसके साथ ही हिमस्खलन होने के कारण बर्फ में पांच गाड़ियां दब गई। हालांकि, इसमें अभी तक जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।