विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Flood: लाहुल में पागल नाले की बाढ़ में बहा पुल, जोबरंग पुल के ऊपर से बह रही चंद्रभागा ने बंद किया मनाली-लेह मार्ग

Published: Tue, 02 Sep 2025 11:56 AM (IST)

Himachal Pradesh Flood लाहुल स्पीति में भारी बारिश और हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पागल नाले में बना ...और पढ़ें

लाहुल में पागल नाले पर बना पुल बहा व जोबरंग पुल के ऊपर से बहती चंद्रभागा नदी। जागरण
लाहुल में पागल नाले पर बना पुल बहा व जोबरंग पुल के ऊपर से बहती चंद्रभागा नदी। जागरण

HighLights

  1. लाहुल स्पीति में बारिश व हिमपात से जन जीवन अस्त-व्यस्त
  2. लाहुल स्पीति प्रशासन का आग्रह, मौसम खुलने तक न करें सफर

जागरण संवाददाता, मनाली। Himachal Pradesh Flood, लाहुल स्पीति में भारी बारिश और हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार जारी बारिश से लाहुल के पागल नाले में बना अस्थायी पुल बहा गया है, जिससे लेह-मनाली मार्ग पर फिर से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। लाहुल घाटी में बारिश का कहर लगातार जारी है। चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी पट्टन घाटी में जोबरंग पुल के ऊपर से बह रही है।

पागल नाले में फिर से बाढ़ ने कहर ढाया है। नर्सरी से बाया टेलिंग मार्ग बंद होने से समस्या दोगुना हो गई है। अब छोटे वाहनों की आवाजाही भी पूर्ण रूप से बंद हो गई है। दूसरी ओर चंद्रभागा नदी का पानी जोबरंग पुल के ऊपर से बह रहा है, जिस कारण जोबरंग, रापे व राशेल गांव के ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है।

प्रशासन ने सफर न करने की दी सलाह

लाहुल स्पीति प्रशासन ने मौसम खुलने तक सफर न करने का आग्रह किया है। बारिश के साथ साथ हिमपात ने भी दिक्कत को बढ़ाया है। रोहतांग दर्रे सहित शिंकुला, बारालाचा व तंगलंगला में हिमपात हो रहा है। ऊंची चोटियों के साथ साथ लाहुल स्पीति के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं।

हिमपात जारी रहा तो बंद हो जाएंगे दर्रे

स्पीति के लोसर गांव सहित लाहुल के छीका, रारिक व दारचा में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं। हालांकि दर्रों से अभी वाहनों की आवाजाही सुचारू है लेकिन हिमपात का क्रम ऐसा ही रहा तो सभी दर्रे में आवाजाही बंद हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें- Kullu Landslide VIDEO: आनी में भयानक भूस्खलन, मंजर देख निकली लोगों की चीखें; कुल्लू में तीन लोग मलबे में दबे

उपायुक्त लाहुल स्पीति किरण भंडाना ने कहा कि जिला में भारी बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात का क्रम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पागलनाले में बना बीआरओ का अस्थायी पुल भी बह गया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मौसम साफ होने तक सफर न करें।

यह भी पढ़ें- चंबा-भरमौर NH पर मंत्रालय ने लिया संज्ञान, तय हो गया कितने दिन में खुलेगा मार्ग व कितनी लागत से बनेगा दोबारा

अनवाश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहें

लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि लगातार बारिश के कारण सभी नाले उफान पर हैं तथा मुख्य मार्ग एवं संपर्क मार्ग भी जगह-जगह बाधित हैं। मौसम अनुकूल होते ही बहाली कार्य शुरू कर लिया जाएगा l उन्होंने लोगों से घर में सुरक्षित रहने और अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।