Kullu Accident: कुल्लू में तेज रफ्तार बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, 22 वर्षीय युवक की मौत व दूसरा घायल
कुल्लू में एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। यह घटना कुल्लू शहर में हुई, जिससे स्थानीय लोगों में शोक क ...और पढ़ें

कुल्लू में बाइक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
कुल्लू में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना
22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
एक युवक गंभीर रूप से घायल
संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लू के पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत मौहल में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे पंचायत घर मौहल के समीप हुआ।
तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क पर गिरे
कोलीबेहड़ की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार बाइक नंबर एचपी-34सी-8467 पर दो युवक सवार थे।
दो युवक थे बाइक पर सवार
बाइक चालक की पहचान 22 वर्षीय नरेंद्र पुत्र भूपेंद्र निवासी गांव जनाहल डाकघर मौहल तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ 18 वर्षीय संजीव ठाकुर पुत्र लोत राम निवासी गांव जनाहल डाकघर मौहल तहसील भुंतर जिला कुल्लू सवार था।
कुल्लू से नेरचौक रेफर किया गंभीर घायल
दुर्घटना में चालक नरेंद्र को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक मंडी रेफर कर दिया गया।
रास्ते में ही तोड़ दिया दम
नेरचौक ले जाते समय रास्ते में ही नरेंद्र की मृत्यु हो गई है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही भुंतर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस में इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।
खबरें और भी
पुलिस कर रही हादसे की जांच : एसपी
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है तथा बाइक की गति और अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सुरक्षा नियमों का सख्ती से ध्यान रखें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।