Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुल्लू हादसे ने फागली उत्सव की खुशियां मातम में बदली, 2 दोस्तों की मौत; चश्मदीद विवेक ने बताई दुर्घटना की वजह

    By Abhishek SharmaEdited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 01 Mar 2026 02:06 PM (IST)

    कुल्लू में फागली उत्सव के दौरान हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों, अविनाश और सोनम, की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जाणा गांव के पास बोले ...और पढ़ें

    कुल्लू में जीप हादसे में मारे गए विशाल और सोनम का फाइल फोटो।

    कुल्लू में जीप हादसे में मारे गए विशाल और सोनम का फाइल फोटो।

    HighLights

    1. कुल्लू में फागली उत्सव के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा।

    2. बोलेरो खाई में गिरने से दो युवकों की मौत, तीन घायल।

    3. तेज रफ्तार और लापरवाही से हुआ यह भीषण हादसा।

    अभिषेक शर्मा, पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए सड़क हादसे ने फागली उत्सव की खुशियां मातम में बदल दीं। जाणा गांव के पास एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। रविवार तड़के करीब 3:30 बजे, फागली उत्सव के दौरान देवता के दर्शन कर लौट रहे दोस्तों की बोलेरो कैंपर एचपी 34 ई 1427 जाणा वॉटरफॉल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में दो युवाओं चालक 20 वर्षीय अविनाश और सोनम की जान चली गई। 

    तीन अन्य घायल

    एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि इस हादसे में दो युवकों की मृत्यु हुई है और तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कुल्लू अस्पताल में चल रहा है।

    चश्मदीद ने बताई हादसे की सच्चाई

    पुलिस को दिए अपने आधिकारिक बयान में घायल चश्मदीद 20 वर्षीय विवेक निवासी गांव कोटाधार ने बताया कि वे सभी दोस्त शनिवार को जाणा गांव में फागली उत्सव के लिए आए थे। विवेक के अनुसार, जैसे ही हम जाणा बस स्टैंड से करीब 250 मीटर आगे वॉटरफॉल के पास पहुंचे, तो चालक अविनाश ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। 

    कुल पांच लोग थे सवार

    हादसे के समय वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल के अनुसार, इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं जिनके नाम विवेक, हेमराज और विजय हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया।

    गांव सौर और कोटाधार में पसरा सन्नाटा

    इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतक अविनाश के पैतृक गांव सौर (डाकघर कराड़सू) और विवेक के गांव कोटाधार में गहरा सन्नाटा पसर गया है। जहां कल तक उत्सव की रौनक और ढोल-नगाड़ों की गूंज थी, वहां आज केवल चीखें और मातम का माहौल है। 

    20 वर्षीय अविनाश और उसके साथी की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उत्सव की खुशियां इस तरह मातम में बदलेंगी, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

    खबरें और भी

    हादसे की क्या रही वजह

    पुलिस ने इस घटना के संबंध में थाना पतलीकूहल में मामला दर्ज किया है। एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने पुष्टि की है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ प्रतीत होता है।

    यह भी पढ़ें: ऊना में जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आई महिला, 100 मीटर तक बिखर गए चीथड़े