Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal: बादल फटने से सड़क टूटी तो तार स्पैन से निकाल दी गाड़ी, वारयल वीडियो देख लोग बोले- बढ़िया जुगाड़

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 01:23 PM (GMT+05:30)

    Himachal Kullu Viral Video कुल्लू के लगघाटी में बादल फटने और भारी बारिश से सड़कें टूट गई हैं जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जकड़ेल पंचायत के आतू ...और पढ़ें

    जिला कुल्लू के लगघाटी में सड़क टूटने के कारण तार स्पैन से गाड़ी को निकालते लोग।
    जिला कुल्लू के लगघाटी में सड़क टूटने के कारण तार स्पैन से गाड़ी को निकालते लोग।

    संवाद सहयोगी, कुल्लू। Himachal Kullu Viral Video, हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की लगघाटी क्षेत्र में बादल फटने व भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगघाटी की ग्राम पंचायत मानगढ़ और जकड़ेल गांव में सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस बरसात से नागूझौड़-दोघरी-समाणां सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

    ऐसे में अब हालात यह हैं कि ग्रामीणों को अपने वाहनों को सड़क तक लाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में लगघाटी के आतू राम निवासी जकड़ेल पंचायत मानगढ़ की गाड़ी भी फंस गई थी। जब इस सड़क की हालत को ठीक करने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। तो उन्हें मजबूरी में तार स्पैन के माध्यम से अपनी गाड़ी वहां से बाहर निकालनी पड़ी। 

    रोजी-रोटी का जरिया टैक्सी

    आतू रात का यह टैक्सी वाहन था, यदि वाहन वहीं फंसा रहता तो उसे अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो जाना था। इस कारण उसने जोखिम उठाकर जुगाड़ लगाते हुए वाहन को सड़क तक पहुंचा दिया।

    इंटरनेट मीडिया यूजर बोले, यह बढ़िया जुगाड़

    इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इंटरनेट मीडिया में लोग इस तकनीक को जुगाड़ का नाम भी दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सरकार की नाकामी भी बता रहे हैं कि इतने दिन बीतने के बाद भी लगघाटी की सड़कों में कोई सुधार प्रशासन और सरकार नहीं कर पाई है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal: बालीचौकी में जमीन धंसने से खतरे में गांव, हाईवे पर गिरा भवन, 35 दुकानें व मकान खाली करवाए NH बंद, VIDEO

    लोग बोले, सरकार व प्रशासन लें सुध

    आतू राम ने समाणा सड़क से अपनी गाड़ी को तार स्पैन के माध्यम से ही अपने गांववासियों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया। लगघाटी के स्थानीय निवासी प्रेम ठाकुर, दिलीप कुमार, रमेश ठाकुर का कहना है कि सड़कें टूटने से घाटी में आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई है और सामान्य जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर चुका है। यहां पर पैदल रास्ते भी टूट गए हैं और कई गांव तक जाने के लिए भी कोई विकल्प नहीं बचा है। सरकार और प्रशासन को चाहिए कि वह सड़क के मरम्मत का कार्य जल्द शुरू करें।

    यह भी पढ़ें- सावधान! हिमाचल के एंट्री प्वाइंट पर जरा संभल कर, तीन दिन में दूसरा बड़ा हादसा, उतराई पर बेकाबू ट्रक ने रौंदे 3 वाहन