Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनाली में विवाहिता की मौत पर हंगामा, पुलिस थाने में घुसे लोग; शादी के 4 साल बाद कल्पना ने क्यों लगाया मौत को गले?

    By Rajesh SharmaEdited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 09 Dec 2025 03:17 PM (IST)

    मनाली में एक विवाहिता की मौत के बाद हंगामा हो गया है। महिलाओं ने पुलिस थाने को घेर लिया और मामले की जांच की मांग की। कल्पना नाम की महिला की शादी को 4 ...और पढ़ें

    कल्पना का फाइल फोटो व मनाली में प्रदर्शन करते लोग। जागरण

    कल्पना का फाइल फोटो व मनाली में प्रदर्शन करते लोग। जागरण

    HighLights

    1. मनाली में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    2. महिलाओं ने पुलिस थाने का घेराव किया

    3. शादी के चार साल बाद कल्पना की मौत

    जसवंत ठाकुर, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में बलसारी गांव में विवाहित महिला कल्पना की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले को लेकर घाटी की महिलाएं व लोग उग्र हो गए। मंगलवार को घाटी की सैकड़ों महिलाओं ने मनाली शहर में विरोध रैली निकाली और पुलिस थाना का घेराव किया। भीड़ पुलिस थाने के अंदर घुस गई। 

    मनाली थाने में उस समय माहौल बिगड़ गया, जब थाना प्रभारी कुल्लू से मनाली आने में लेट हो गए। थाना प्रभारी आज बैठक में भाग लेने कुल्लू गाए थे। महिलाएं पहले थाने के बाहर बैठी रहीं लेकिन जब उनके सब्र का बांध टूटा तो उन्होंने थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।

    फंदे से लटका मिला था कल्पना का शव

    गौर हो कुछ दिन पहले विवाहिता कल्पना फंदे से लटकी मिली थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया है। महिलाओं ने दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है।

    चार साल पहले हुई थी शादी

    कल्पना की चार साल पहले 2021 में रवि ठाकुर से शादी हुई थी। उसका पति व्यवसायी है। करीब पांच दिन पहले कल्पना का शव घर में फंदे से लटका मिला था। इसके बाद मायका पक्ष ने पति सहित ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। मायके पक्ष का आरोप है कि कल्पना का पति उसे अकसर पीटता था, इस कारण तीन-चार पहले ससुराल से मायका आ गई थी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: पुलिस ने दो नशा तस्कर 3 महीने के लिए जेल में किए नजरबंद, मजबूर होकर की यह सख्त कार्रवाई 

    ननद व सास को भी गिरफ्तार करे पुलिस

    थाना प्रभारी के मनाली पहुंचने पर महिलाएं शांत हुई और उन्होंने मृतक महिला की ननद व सास को गिरफ्तार करने की मांग की। महिलाएं पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं और थाने के बाहर ही धरने पर बैठी रहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Mandi News: किराये के कमरे में रह रही लड़कियों से मिलने पहुंचे युवकों को शोर मचाने से रोका तो अगले दिन कर दी पिटाई