हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी का अलर्ट, प्रशासन ने यहां शिक्षण संस्थानों में घोषित किया अवकाश
Himachal School Holiday, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद, जिला प् ...और पढ़ें

भारी बर्फबारी के कारण स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।
HighLights
लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण अवकाश घोषित।
27-28 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद।
छात्रों की सुरक्षा हेतु प्रशासन ने लिया यह निर्णय।
जागरण संवाददाता, केलंग। Himachal School Holiday, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है। भारी बर्फबारी को देखते हुए लाहुल स्पीति में जिला प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है। कार्यवाहक उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहुल एवं स्पीति कुनिका एकर्स ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग शिमला की ओर से 27 जनवरी को जारी चेतावनी के अनुसार जिला लाहुल एवं स्पीति के उपमंडल लाहुल तथा उदयपुर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी हिमपात की संभावना व्यक्त की गई है।
लगातार बर्फबारी के कारण सड़कें अवरुद्ध
वर्तमान में लगातार हो रहे हिमपात के कारण जिला की समस्त सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे विद्यार्थियों की आवाजाही असुरक्षित हो सकती है। विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं बचाव को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने अवकाश के आदेश जारी किए हैं।
दो उपमंडल के लिए आदेश जारी
इन आदेश के तहत उपमंडल लाहुल व उदयपुर में स्थित सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों जिसमें विद्यालय, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थान तथा आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं। सभी संस्थानों में 27 जनवरी को आधे दिन और 28 जनवरी को पूर्ण दिवस के लिए बंद रहेंगे।