Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में बर्फबारी और बारिश ने ठंडा किया अप्रैल, मनाली के पास फ्रेश स्नोफॉल; यहां हिमस्खलन का खतरा

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 04 Apr 2026 11:39 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में अप्रैल में बर्फबारी और बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। मनाली और लाहुल के पर्यटन स्थलों पर ताजा बर्फ गिर रही है, जिससे पर्यटक खुश हैं। ...और पढ़ें

    अटल टनल रोहतांग के पास शनिवार सुबह बर्फबारी हो रही है।

    अटल टनल रोहतांग के पास शनिवार सुबह बर्फबारी हो रही है।

    HighLights

    1. अप्रैल में हिमाचल में बर्फबारी और बारिश से ठंड बढ़ी।

    2. मनाली और लाहुल में ताजा हिमपात, पर्यटक उत्साहित।

    3. लाहुल स्पीति में हिमस्खलन का खतरा, प्रशासन का अलर्ट।

    जागरण टीम, मनाली। हिमाचल प्रदेश में अप्रैल में बर्फबारी और बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया। लोगों को स्वेटर निकालने पड़ गए। मनाली और लाहुल के पर्यटन स्थलों पर ताजा बर्फ गिर रही है। अप्रैल की शुरुआत में लाहुल स्पीति सहित मनाली के पर्यटन स्थलों में असामयिक बर्फबारी और मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

    जंस्कार का मनाली से संपर्क कटा

    कुल्लू व मनाली सहित लाहुल स्पीति में चार दिन से मौसम सुहावना बना हुआ है। रोहतांग दर्रे सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में भारी हिमपात हुआ है। हिमपात के कारण जंस्कार घाटी का मनाली से संपर्क कट गया है। 

    मनाली के पास फ्रेश स्नोफॉल

    वहीं, मनाली शहर से 15 किलोमीटर दूर बर्फबारी का क्रम जारी है। इस कारण मनाली घूमने पहुंचे पर्यटक आसानी से फ्रेश स्नोफाल का लुत्फ लेने पहुंच जा रहे हैं।

    प्रशासन का अलर्ट

    अटल टनल और आसपास के ऊंचे इलाकों में लगातार हिमपात का क्रम जारी है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लाहुल स्पीति प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया है। अटल टनल के पास हिमस्खलन हो सकता है। 

    केलंग में तीन इंच ताजा हिमपात

    जिला मुख्यालय केलंग में अब तक तीन इंच हिमपात हो चुका है जबकि कोकसर, सिस्सु, दारचा, योचे, छीका, रारिक, नैन गाहर व मयाड़ घटाई के ऊंचाई वाले गांव में चार इंच से अधिक हिमपात हुआ है। 

    प्रशासन ने आगाह किए लोग

    लाहुल स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ऊंचे और जोखिम वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी है। प्रशासन की माने तो लगातार जारी हिमपात से मनाली केलंग मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मनाली हाईवे पर बलोह टोल प्लाजा की नई दरें लागू, छोटे वाहनों के लिए 45 रुपये की बढ़ोतरी; मौरा में कम हुए रेट

     

    यह भी पढ़ें: 'कानूनी अड़चन होगी तो अलग बात', पंचायत चुनाव पर CM सुक्खू का बड़ा बयान, रोस्टर पर क्यों दी DC को शक्तियां?