मनाली हाईवे पर बलोह टोल प्लाजा की नई दरें लागू, छोटे वाहनों के लिए 45 रुपये की बढ़ोतरी; मौरा में कम हुए रेट
कीरतपुर-मनाली फोरलेन के मौरा और बलोह टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से नई दरें लागू हो गई हैं। मौरा टोल पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण शुल्क में कमी की गई ह ...और पढ़ें

मनाली हाईवे पर बलोह टोल प्लाजा में दरें बढ़ा दी गई हैं। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
मौरा टोल पर छोटे वाहनों के लिए 5 रुपये की कमी।
बलोह टोल पर छोटे वाहनों के लिए 45 रुपये की वृद्धि।
स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए मासिक पास स्थिर।
जागरण संवाददाता, मंडी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन के दो प्रमुख टोल प्लाजा मौरा और बलोह के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की संशोधित दरें पहली अप्रैल से लागू हो गई हैं। इन नई दरों के लागू होने से प्रदेश के वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों के लिए मिला-जुला असर रहेगा।
मौरा टोल में हल्की कटौती मार्ग के कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण की गई है, जबकि बलोह टोल प्लाजा में मंडी बाईपास की दरें भी जोड़ी हैं। मौरा टोल पर शुल्क में कटौती की गई है, तो बलोह टोल की दरों में 60 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।
मौरा टोल प्लाजा पर छोटे वाहन के लगेंगे 155 रुपये
मौरा टोल प्लाजा पर कार, जीप व वैन की दर में पांच रुपये की कमी की गई है। अब एक तरफा सफर के 155 रुपये लगेंगे। 24 घंटे में वापसी पर 240 के बजाय 230 रुपये लगेंगे। मासिक पास के 5,370 के बजाय 5,125 लगेंगे।

70 के बजाय लगेंगे 115 रुपये
बलोह टोल प्लाजा में दरों में वृद्धि की गई है। यहां कार, जीप व वैन आदि के लिए 70 के बजाय 115 रुपये लगेंगे, यहां 45 रुपये का इजाफा किया गया है। 24 घंटे में वापसी पर 105 के बजाय 170 रुपये लगेंगे।

स्थानीय लोगों के लिए विशेष रियायत
दोनों टोल प्लाजा पर 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए मासिक पास की दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे 350 रुपये पर ही स्थिर रखा गया है।