Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनाली-चंडीगढ़ हाईवे गरामोड़ा बैरियर में डेढ़ बजे बहाल, प्रदर्शनकारियों ने रखी शर्तें; 10 दिन का अल्टीमेटम दिया

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 01 Apr 2026 02:26 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में प्रवेश शुल्क वृद्धि के विरोध में गरामोड़ा में पंजाब-हिमाचल सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति रही। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने च ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स विवाद पर बिलासपुर के गरामोड़ा बंद पड़ा मनाली-च्ंडीगढ़ हाईवे। जागरण

    हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स विवाद पर बिलासपुर के गरामोड़ा बंद पड़ा मनाली-च्ंडीगढ़ हाईवे। जागरण

    HighLights

    1. प्रवेश शुल्क वृद्धि के विरोध में गरामोड़ा में प्रदर्शन।

    2. मनाली-चंडीगढ़ हाईवे डेढ़ बजे तक रहा ठप।

    3. प्रदर्शनकारियों ने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया।

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में प्रवेश शुल्क (एंट्री टैक्स) की दरों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में बुधवार को पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित गरामोड़ा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मनाली चंडीगढ़ हाईवे पर सुबह से दोपहर डेढ़ बजे तक यातायात ठप रहा। टैक्स की बढ़ी हुई दरों से नाराज लोगों और वाहन चालकों ने बैरियर पर धरना प्रदर्शन किया।

    प्रदर्शनकारियों ने रोष स्वरूप हिमाचल से बाहर जाने वाले वाहनों के पहिए थाम दिए, जिससे सीमा के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

    इलाका संघर्ष समिति रोपड़ के कन्वीनर गौरव राणा ने बताया कि सरकार व प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। 10 दिन में बढ़ी हुई दरें वापस न लीं तो फिर से चक्का जाम होगा। 

    नैना देवी के एसडीएम धर्मपाल और डीएसपी विक्रांत ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। इसके बाद लोग हाईवे से उठे व वाहनों की आवाजाही सुचारू हुई।

    कार सवारों से वसूले 170 रुपये

    प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि टोल बैरियर पर बिना किसी पूर्व सूचना के शुल्क में बेतहाशा बढ़ोतरी कर दी गई है। बुधवार सुबह भी कार चालकों से 170 रुपये तक वसूले गए, जबकि पहले यह राशि काफी कम थी। 

    यातायात ठप होने से परेशान हुए यात्री

    धरना शुरू होने से पहले ही बैरियर पर बढ़ा हुआ शुल्क लेना शुरू कर दिया गया था, जिससे विवाद और बढ़ गया। प्रदर्शन के कारण हिमाचल से पंजाब की ओर जाने वाले ट्रक, बसें और निजी गाड़ियां बॉर्डर पर ही फंस गई। चक्का जाम होने से सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हुई, जो आपातकालीन कार्यों या दफ्तरों के लिए निकले थे।

    खबरें और भी

    वैकल्पिक रूट

    बिलासपुर से वैकल्पिक रूट मंडी भराड़ी से नयना देवी-टोबा लिंक रोड है, यहां से आनंदपुर साहिब पहुंच सकते हैं। यहां पर बैरियर नहीं है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल एंट्री टैक्स पर वबाल: पंजाब व हरियाणा सीमा पर लगी वाहनों की कतारें, ऊना में डायवर्ट किया ट्रैफिक

    यह भी पढ़ें: एंट्री टैक्स पर बवाल: ऊना में मैहतपुर और बथड़ी बैरियर पर जाम, प्रशासन की सलाह- इन रूट से करें यात्रा