Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एंट्री टैक्स पर बवाल: ऊना में प्रशासन ने संभाला मोर्चा, मैहतपुर और बाथड़ी बैरियर पर लगा जाम खुलवाया

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 01 Apr 2026 12:42 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एंट्री टैक्स के विरोध प्रदर्शन के कारण लगे जाम को प्रशासन ने सफलतापूर्वक खुलवा दिया है। ऊना-मैहतपुर मार्ग पर यातायात दोप ...और पढ़ें

    ऊना में रेड लाइट से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। जागरण

    ऊना में रेड लाइट से ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है। जागरण

    HighLights

    1. ऊना में एंट्री टैक्स विरोध के कारण जाम।

    2. प्रशासन ने मैहतपुर-बथड़ी बैरियर पर जाम खुलवाया।

    3. यातायात सुचारु रखने को पुलिस ने रूट बदले।

    राजेश डढवाल, ऊना। हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स पर बवाल के बीच जिला ऊना में प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। ऊना-मैहतपुर मार्ग पर लगे जाम को जिला पुलिस ने खुलवा लिया है।
    करीब 12 बजे ऊना मैहतपुर से नंगल-चंडीगढ़ मार्ग यातायात के लिए खुल गया है।

    जिला में एंट्री टैक्स के विरोध को लेकर प्रस्तावित पंजाब प्रांत के धरने की चेतावनी के बाद हिमाचल पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संतुलन को लेकर बनाए गए रोड मैप के तहत स्थिति को नियंत्रित किया। बुधवार को इस प्लान के तहत लाल बत्ती चौक पर पुलिस ट्रैफिक दल  वाहनों को बकायदा कड़ी निगरानी में डायवर्ट किया गया।

    लाल बत्ती चौक से मालवाहकों को मैहतपुर के बजाय संतोषगढ़ की ओर दिशा दी गई। लाल बत्ती चौक पर सुबह 9 बजे से ही पुलिस दल तैनात कर दिया गया था। 

    मैहतपुर और बथड़ी में 40 से 50 प्रदर्शनकारी

    मैहतपुर में 30 से 40 लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं बथड़ी गढ़शंकर हाईवे पर 50 के करीब प्रदर्शकारी मौजूद थे। हिमाचल और पंजाब पुलिस अलर्ट पर है। 

    एडीसी ने संभाला मोर्चा

    एडीसी ऊना महिंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि जिला में प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रोडमैप तैयार किया। विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर ट्रैफिक रूट्स में बदलाव किया गया। 

    इन रूट पर करें यात्रा

    एडीसी ने बताया कि नंगल और ऊना के बीच यातायात को अजोली मोड़, संतोखगढ़ और नगरां डीसी चौक के रास्ते डायवर्ट किया गया। हिमाचल प्रदेश से पंजाब की ओर जाने वाले यातायात को भटोली चौक, भटोली रोड से नंगल की ओर मोड़ा गया। हालांकि दोपहर बाद प्रशासन ने मुख्य मार्ग को बहाल कर दिया

    यह भी पढ़ें: हिमाचल एंट्री टैक्स पर वबाल: पंजाब व हरियाणा सीमा पर लगी वाहनों की कतारें, ऊना में डायवर्ट किया ट्रैफिक

    खबरें और भी