पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मंडी के HRTC बस कंडक्टर की मौत, लाहुल के म्याड़ नाला में हुआ हादसा
हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति में पहाड़ी से पत्थर गिरने से एचआरटीसी कंडक्टर ज्ञान सिंह की मौत हो गई। यह ...और पढ़ें

लाहुल के म्याड़ नाला में एचआरटीसी कंडक्टर की पत्थर लगने से मौत हो गई। (फोटो एआई से बनाई है)
HighLights
एचआरटीसी कंडक्टर ज्ञान सिंह की पत्थर गिरने से मौत।
लाहुल स्पीति के म्याड़ नाला में हुआ हादसा।
हिमाचल में दो दिन में पत्थर गिरने से दूसरी मौत।
जागरण संवाददाता, केलंग। हिमाचल प्रदेश में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण दो दिन में दूसरी मौत हो गई है। लाहुल स्पीति जिला के उदयपुर उपमंडल में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने से एचआरटीसी कंडक्टर ज्ञान सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। कंडक्टर जिला मंडी की जोगिंद्रनगर तहसील के लडभड़ोल गांव का रहने वाला था।
सुबह ब्रश करने के लिए रुके थे ड्राइवर-कंडक्टर
कंडक्टर रूट के दौरान सुबह के समय ब्रश कर रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। म्याड़ नाला में प्राकृतिक पानी के स्रोत के पास बस रोकी गई थी व यहां ड्राइवर कंडक्टर हाथ-मुंह धोने के अलावा फ्रेश हो रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से गिरा पत्थर सीधे ज्ञान सिंह के सिर में लगा व उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एचआरटीसी केलंग के आरएम अंचित शर्मा ने बताया कि जोगिंद्रनगर निवासी परिचालक ज्ञान सिंह की पहाड़ी से पत्थर गिरने से सिर में चोट लगी, जिससे उनकी दुःखद मृत्यु हो गई है।
मंडी में महिला की गई जान
बीते कल मंडी में बच्चे को शौच करवाने के लिए गाड़ी से उतरी महिला की भी पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। नालागढ़ की महिला परिवार सहित मणिकर्ण जा रही थी। बारिश के मौसम में पहाड़ों से पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।