Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुल्लू में पहाड़ से मौत बरसा रहे पत्थर, घटीगढ़ में भूस्खलन से सड़क बंद; जान जोखिम में डाल रोड पार करने को लोग मजबूर

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 10:37 PM (GMT+05:30)

    कुल्लू जिले में लगातार बारिश के कारण मणिकर्ण घाटी के घटीगढ़ में भारी भूस्खलन हुआ, जिससे मणिकर्ण-बरशैणी सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। ...और पढ़ें

    कुल्लू में पहाड़ से मौत बरसा रहे पत्थर। फोटो जागरण

    कुल्लू में पहाड़ से मौत बरसा रहे पत्थर। फोटो जागरण

    HighLights

    1. घटीगढ़ में भारी भूस्खलन से मणिकर्ण-बरशैणी सड़क बंद।

    2. सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा, लोग जान जोखिम में डाल रहे।

    3. गड़सा खड्ड का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने सतर्क रहने को कहा।

    संवाद सहयोगी, कुल्लू। लगातार हो रही बारिश के बीच कुल्लू जिले में जनजीवन पर संकट गहराता जा रहा है। मणिकर्ण घाटी के घटीगढ़ में भारी भूस्खलन के कारण मणिकर्ण–बरशैणी सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने के साथ ऊपर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जबकि नीचे की ओर भूस्खलन जारी है।

    इसके बावजूद स्थानीय लोग और यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर इस खतरनाक हिस्से को पैदल पार करने को मजबूर हैं। मौके के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें लोग गिरते पत्थरों के बीच जान हथेली पर रखकर सड़क पार करते दिखाई दे रहे हैं।

    उधर, मंगलवार शाम को गड़सा खड्ड का जलस्तर भी अचानक बढ़ गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और खड्डों के किनारे न जाने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

    संबंधित विभागों की टीमें सड़क बहाली और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, लेकिन लगातार बारिश राहत कार्यों में बाधा बन रही है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

    खबरें और भी