Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुल्लू में केमिकल युक्त सेब खाने से व्यक्ति की मौत, बगीचे में घास पर की स्प्रे बन गई जानलेवा

    By Davinder Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:54 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में जहरीले रसायन के संपर्क में आए सेब खाने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि बगीचे में घास पर स्प्रे ...और पढ़ें

    कुल्लू  में केमिकल युक्त सेब खाने से व्यक्ति की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

    कुल्लू में केमिकल युक्त सेब खाने से व्यक्ति की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. कुल्लू में जहरीले रसायन वाले सेब खाने से किसान की मौत।

    2. बगीचे में घास पर स्प्रे किए गए थे कीटनाशक।

    3. उपचार के दौरान नेरचौक अस्पताल में हुई मृत्यु।

    संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में जहरीले रसायन के संपर्क में आए सेब खाने से एक किसान की मौत हो गई। पुलिस जांच के अनुसार बगीचे में घास पर स्प्रे की गई थी, जिस पर पड़े सेब राम लाल ने बिना धोए खा लिए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

    पत्नी ने दिया बयान

    पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी हीरा देवी ने बयान में बताया कि 15 जुलाई को बगीचे में घास सुखाने के लिए रसायन का छिड़काव किया गया था। 16 जुलाई को राम लाल शराब के नशे में बगीचे में गए और जमीन पर गिरे सेब बिना धोए खा लिए।

    शाम तक उनकी तबीयत खराब होने लगी। 17 जुलाई को उन्हें बंजार अस्पताल ले जाया गया, जहां से 18 जुलाई को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और 20 जुलाई को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 23 जुलाई की शाम उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 

    पुलिस ने विसरा सुरक्षित रखा

    पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर विसरा सुरक्षित रख लिया है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। स्वजन ने स्पष्ट रूप से किसी पर भी संदेह या आरोप से इनकार किया है।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं एसपी कुल्लू

    पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: शिमला शहर में भूस्खलन से दहशत में लोग, बोले- तिरपाल बिछाने से नहीं चलेगा काम, पानी का बहाव बड़ी परेशानी 

    यह भी पढ़ें: मनाली हाईवे पर पर्यटकों और ट्रक चालक के बीच विवाद, गाड़ियों के शीशे तोड़े; बीच सड़क जमकर बवाल