Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुल्लू में JE की हत्या, जलशक्ति विभाग कार्यालय के पास अधमरा कर फेंका; एम्स बिलासपुर में तोड़ दिया दम

    By Sanjay Kumar Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 26 Jul 2026 12:41 PM (GMT+05:30)

    कुल्लू में जलशक्ति विभाग के जेई लाभ सिंह गुलेरिया की अज्ञात लोगों द्वारा पिटाई के बाद एम्स बिलासपुर में मौत हो गई। उनकी पत्नी ने हत्या की शिकायत दर्ज ...और पढ़ें

    कुल्लू में अज्ञात लोग जेई को अधमरा कर फेंक गए, जिसकी मौत हो गई। (फोटो एआई से बनाया है)

    कुल्लू में अज्ञात लोग जेई को अधमरा कर फेंक गए, जिसकी मौत हो गई। (फोटो एआई से बनाया है)

    HighLights

    1. जलशक्ति विभाग के जेई लाभ सिंह गुलेरिया की पिटाई से मौत।

    2. अज्ञात लोगों ने कार्यालय के पास अधमरा कर फेंका।

    3. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी, सीसीटीवी खंगाल रही।

    संजय कुमार, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में जलशक्ति विभाग में कार्यरत जेई (कनिष्ठ अभियंता) की अज्ञात लोगों द्वारा पिटाई के बाद एम्स बिलासपुर में मौत हो गई। शुक्रवार रात को जेई के साथ मारपीट हुई थी व वह घायल अवस्था में कार्यालय से लगभग 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे मिला था। गंभीर रूप से घायल जेई को पहले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने एम्स बिलासपुर रेफर किया था। जहां पर उपचार के दौरान रविवार सुबह जेई ने दम तोड़ दिया।

    पत्नी ने दर्ज करवाई शिकायत

    जिला कुल्लू के खौला निवासी कांता देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके पति लाभ सिंह गुलेरिया 24 जुलाई को ड्यूटी पर गए थे। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। उन्होंने बताया कि रात लगभग 11 बजे उनके पति ने फोन किया और बताया कि पिरड़ी पुल के पास एक दुर्घटना हुई है और वह घर लौट रहे हैं। लेकिन काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर स्वजन ने उनकी तलाश शुरू कर दी। 

    मुंह के बल घायल हालात में पड़े मिले

    जब वह रोटरी आई अस्पताल गांधीनगर के पहुंचे तो वहां पर उनकी स्कूटी सुरक्षित अवस्था में खड़ी मिली, इसके बाद उन्होंने लाभ सिंह को आसपास देखा तो वह कार्यालय से लगभग 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे सब्जी खोखे के पास मुंह के बल घायल अवस्था में पड़े मिले।

    परिवार ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया

    परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। लेकिन बिलासपुर एम्स में उपचार के दौरान जेई लाभ सिंह ने दम तोड़ दिया। 

    पत्नी बोली- अज्ञात लोगों ने पीटा

    मृतक की पत्नी ने पुलिस में शिकायत की है कि कार्यालय से घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर उनके पति को बेरहमी से पीटा है, जिस कारण उनकी जान चली गई। 

    क्या कहते हैं एसपी कुल्लू

    पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मनाली में नाले में बह गया जम्मू का 28 वर्षीय पर्यटक, ट्रैकिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा