मनाली में नाले में बह गया जम्मू का 28 वर्षीय पर्यटक, ट्रैकिंग से लौटते वक्त हुआ हादसा
मनाली में ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाले में बह गए जम्मू के 28 वर्षीय पर्यटक धनंजय वर्मा का शव रविवार सुबह ब्यास नदी किनारे मिला। संयुक्त अभियान चलाक ...और पढ़ें

मनाली में नाले में बहे पर्यटक की तलाश में लगे पुलिस व एनडीआरएफ जवान। जागरण
HighLights
मनाली में ट्रैकिंग से लौटते समय पर्यटक नाले में बहा।
जम्मू निवासी धनंजय वर्मा का शव ब्यास नदी से मिला।
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ ने चलाया संयुक्त खोज अभियान।
जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में ट्रैकिंग पर गया एक युवक हादसे का शिकार हो गया। मझाच के पास एक पर्यटक नाले में बह गया। शनिवार को जम्मू का ट्रैकिंग दल ट्रैकिंग के लिए मझाच क्षेत्र से ऊपर पहाड़ी की ओर गया था। ट्रैकिंग के उपरांत लौटते समय दल के टीम लीडर धनंजय वर्मा मझाच नाले को पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। रविवार सुबह उनका शव बरामद हुआ है।
एसडीआरएफ व एनडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना मनाली से पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। साथ ही सोलंगनाला में तैनात एसडीआरएफ की टीम को भी खोज एवं बचाव कार्य के लिए बुलाया गया। रात्रि के समय एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची, जिसके उपरांत पुलिस, एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ द्वारा पूरी रात संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
ब्यास नदी किनारे मिला शव
रविवार सुबह वशिष्ठ के समीप ब्यास नदी के किनारे उक्त शख्स का शव बरामद किया गया। शव की पहचान मृतक के भाई कनव वर्मा द्वारा की गई।
क्या कहते हैं डीएसपी मनाली
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमों की सहायता से शव को व्यास नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
उधमपुर का निवासी था धनंजय
28 वर्षीय धनंजय पुत्र राजेश वर्मा हाउस नंबर 28 वार्ड नंबर 9 लंबी गली उधमपुर जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। उसके साथ गए अन्य लोग सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें: पांगी में एक साथ उठी पिता-पुत्र, पति-पत्नी व सहेलियों की अर्थी; लाहुल हादसे से सिसकियों में डूबा क्षेत्र