Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुल्लू में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, घर में गर्भपात के बाद तबीयत बिगड़ी तो खुले राज

    By Davinder Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 11 Jul 2026 06:11 PM (IST)

    कुल्लू के आउटर सिराज में घर पर गर्भपात के बाद एक नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जांच में दुष्कर्म और गर्भावस्था का खुला ...और पढ़ें

    कुल्लू में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रतीकात्मक फोटो

    कुल्लू में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. नाबालिग की घर पर गर्भपात के बाद तबीयत बिगड़ी।

    2. अस्पताल पहुंचने पर दुष्कर्म और गर्भावस्था का खुलासा हुआ।

    3. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू।

    संवाद सहयोगी, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में जिला कुल्लू के आउटर सिराज क्षेत्र में घर पर गर्भपात के बाद नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। स्वजन ने शुक्रवार को आधी रात उसे रामपुर स्थित एमजीएमएससी खनेरी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शुक्रवार रात करीब 12:20 बजे स्वजन गंभीर हालत में नाबालिग को रामपुर स्थित एमजीएमएससी खनेरी अस्पताल लेकर पहुंचे। 

    पूछताछ के दौरान स्वजन ने बताया कि शाम करीब पांच बजे घर पर ही उसका गर्भपात हो गया था।

    डॉक्टरों ने बुलाई पुलिस

    नाबालिग के गर्भवती होने और गर्भपात की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन सतर्क हो गया। मेडिकल आफिसर डा. सुनील दत्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की।

    गांव के ही व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप

    शुरुआती जांच में सामने आया कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म उसके ही गांव के एक व्यक्ति ने किया था, जिसके कारण वह गर्भवती हुई। इसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

    क्या कहते हैं एसपी कुल्लू

    पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल का कहना है कि आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: बंद कमरे में नशा और प्रेम संबंध पर 2 युवतियों में जमकर मारपीट, हिमाचल में तेजी से वायरल वीडियो का क्या है सच? 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में सफाई कर्मियों का हंगामा, नाहन पुलिस चौकी के बाहर सड़क पर फेंक दिया कचरा