हिमाचल: कुल्लू के तोजिंग नाले में आई बाढ़, चार घंटों बंद रहा तांदी संसारी मार्ग
लाहुल के तोजिंग नाले में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक बाढ़ आ गई, जिससे तांदी-संसारी मार्ग लगभग चार घंटे बंद रहा। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन स ...और पढ़ें

हिमाचल के कुल्लू जिले में लाहुल के तोजिंग नाले में आई बाढ़।
HighLights
तोजिंग नाले में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक बाढ़ आई
तांदी-संसारी मार्ग लगभग चार घंटे तक बंद रहा
कोई जानी नुकसान नहीं, बीआरओ ने मार्ग बहाल किया
जागरण संवाददाता, मनाली। शुक्रवार दोपहर बाद लाहुल के तोजिंग नाले में अचानक बाढ़ आ गई। जिस समय नाले में बाढ़ आई उस समय घाटी में धूप खिली थी। बाढ़ आने से तांदी संसारी मार्ग घंटों बंद रहा। हालांकि, जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सड़क में भारी भरकम मलबा आ गया।
पुलिया भी मलबे से बंद हो गई है। मार्ग बंद होने से नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही बीआरओ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। लगभग तीन घंटे नाले में बाढ़ का कहर जारी रहा।
बाढ़ का पानी कम होने के बाद बीआरओ ने सड़क बहाली का कार्य शुरू किया। वाहन चालक दलीप, प्रीतम व दिनेश ने बताया कि नाले में लगभग तीन घंटे पानी बढ़ा रहा। उन्होंने बताया कि खिली धूप में बाढ़ आ गई।
पानी कम होते ही बीआरओ ने सड़क बहाली का कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि लगभग चार घंटे मार्ग बंद रहा। लगभग आठ बजे मार्ग बहाल होने के बाद दोनों ओर फंसे वाहन चालक अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।