Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manali News: अरसे बाद Rohtang Pass पर पहुंचे 234 पर्यटन वाहन, चारों ओर बिछी बर्फ की परत में बिताए यादगार पल

    By davinder thakurEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 09:55 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के कुल्‍लू में अरसे बाद रोहतांग दर्रे में 234 पयर्टन वाहन पहुंचे हैं। लगभग डेढ़ हजार पर्यटकों ने रोहतांग दर्रे की वादियों को निहारा और चा ...और पढ़ें

    अरसे बाद रोहतांग दर्रे में पहुंचे 234 पर्यटन वाहन
    अरसे बाद रोहतांग दर्रे में पहुंचे 234 पर्यटन वाहन

    HighLights

    1. शनिवार को 234 पर्यटक वाहन परमिट प्राप्त कर रोहतांग पहुंचे।
    2. अभी तक अक्टूबर महीने में उम्मीद से कम पर्यटक मनाली आए हैं।

    जागरण संवाददाता, मनाली। जुलाई पहले सप्ताह के बाद शनिवार को रोहतांग दर्रे में पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या सबसे अधिक रही। शनिवार को 234 पर्यटक वाहन परमिट प्राप्त कर रोहतांग पहुंचे। लगभग डेढ़ हजार पर्यटकों ने रोहतांग दर्रे की वादियों को निहारा और चारों ओर बिछी बर्फ की सफेदी में यादगार पल बिताए। त्योहारी सीजन के चलते पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है।

    त्योहारी सीजन में पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद

    हालांकि अभी तक अक्टूबर महीने में उम्मीद से कम पर्यटक मनाली आए हैं लेकिन त्योहारी सीजन में पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद है। रोहतांग दर्रे व मढ़ी के पर्यटन कारोबारी पूर्ण ठाकुर, दीपक, खेम व दिले राम ने बताया कि शनिवार को रोहतांग दर्रे में लंबे अरसे बाद रौनक देखने को मिली। उन्होंने बताया कि धीरे धीरे पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है जिससे उन्हें बेहतर कारोबार की उम्मीद जगी है।

    यह भी पढ़ें: Rohtang Pass Luxury Buses: अब मात्र 700 रुपये में देख सकेंगे रोहतांग दर्रा, पर्यटकों के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू

    दिए जा रहे आकर्षक पैकेज

    होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर व उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि मनाली के होटलों में त्योहारी सीजन के चलते आकर्षक पैकेज दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सप्ताहांत के चलते मनाली में रौनक बढ़ी है। लग्जरी बस यूनियन की चेयरमैन लाजवंती शर्मा ने बताया कि मनाली आने वाले पर्यटकों की आमद शुक्रवार से बढ़ी है।

    यह भी पढ़ें: दशहरा और दिवाली में जाना चाहते हैं मनाली, होटलों में मिलेगी 25 से 40 प्रतिशत की छूट; बर्फ का आनंद ले सकेंगे पर्यटक

    दिल्ली मनाली के बीच चलने वाली लग्जरी बसों में भी बढ़ोतरी हुई है। जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू सुनयना शर्मा ने बताया कि शनिवार को सबसे अधिक परमिट बुक हुए हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटकों के लिए कुल्लू मनाली के सभी पर्यटन स्थल खले हैं। पर्यटक यहां बिना दिक्कत के घूमने का आनंद उठा सकते हैं।

    खबरें और भी