Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Manali Flood: बादल फटने से ब्यास नदी में बाढ़, मनाली में सैकड़ों होटल व भवन खतरे में; गाड़ियां व पुल बहे

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 06:55 PM (GMT+05:30)

    Flood In Manali मनाली में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में बाढ़ आ गई है जिससे कई होटल और भवन खतरे में हैं। धुंधी और अंजचनी महादेव में बादल फटने से स्थ ...और पढ़ें

    मनाली में ब्यास नदी में आई बाढ़ से खतरे में होटल व अन्य भवन और क्षतिग्रस्त फोरलेन। जागरण
    मनाली में ब्यास नदी में आई बाढ़ से खतरे में होटल व अन्य भवन और क्षतिग्रस्त फोरलेन। जागरण

    HighLights

    1. धुंधी और अंजनी महादेव में बादल फटने से ब्यास नदी में बाढ़ आई है।
    2. मनाली में नदी के किनारे स्थित सैकड़ों होटल व अन्य भवन खतरे में हैं।
    3. नदी किनारे के भवनों को प्रशासन ने खाली करवा लिया है।
    4. मनाली के बाहंग में एक मशहूर रेस्टोरेंट व चार दुकानें बाढ़ में बह गई हैं।
    5. प्रशासन ने पर्यटकों सहित अन्य लोगों सेे सुरक्षित स्थान पर रुकने की अपील की है।

    जागरण संवाददाता, मनाली। Flood In Manali, हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इस कारण जगह-जगह से तबाही की खबरें आ रही हैं। मंगलवार सुबह मनाली में तबाही मची है। धुंधी व अंजचनी महादेव में बादल फटने के कारण ब्यास नदी में आई बाढ़ से पर्यटन नगरी मनाली में सैकड़ों होटल व अन्य भवन खतरे की जद में हैं। होटलियर्स भी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सतर्क हो गए हैं। ओल्ड मनाली को जोड़ने वाला पुल टूट गया है। कुल्लू से मनाली के बीच छह पुल बहे हैं। 

    ब्यास नदी में फोरलेन व हाईवे बह गया है। इस कारण मनाली से आवाजाही पूरी तरह से कट चुकी है। हजारों पर्यटक मनाली में फंस गए हैं। पर्यटक होटलों में कैद हैं, लेकिन नदी किनारे के होटलों को खाली कर दिया गया है। 

    मनाली में बाढ़ से खतरे में बहुमंजिला होटल। 

    मनाली के बाहंग में मशहूर शेर ए पंजाब रेस्टोरेंट बाढ़ में बह गया है, इसका सिर्फ गेट ही रह गया है, बाकी सारा भवन ब्यास बहाकर ले गई है। इस रेस्टोरेंट के साथ लगती चार दुकानें भी बह गई हैं।

    लाहुल में बर्फबारी के कारण फंसे हैं पर्यटक

    लाहुल स्पीति में बर्फबारी के कारण दर्रों से यातायात बाधित हो गया है। इस कारण सैकड़ों पर्यटक यहां भी फंसे हुए हैं। शिंकुला, बारालाचा व अन्य दर्रों पर एक फीट से ज्यादा हिमपात हो चुका है। 

    खबरें और भी

    लाहुल स्पीति में शिंकुला व बारालाचा दर्रे पर एक फीट से ज्यादा हिमपात हो चुका है, इस कारण कई पर्यटक व अन्य लोग फंसे हुए हैं। 

    वोल्वो बस स्टैंड खतरे में

    मनाली के वोल्वो बस स्टैंड को भी नुकसान हुआ है। पर्यटकों को लेकर पहुंची सैकड़ों बसें यहां खड़ी होती हैं। बाढ़ की हालत को देखते हुए कुछ बसों को बाहर निकाल लिया गया है। 

    मनाली के आलू ग्राउंड सब्जी मंडी में बहता ब्यास नदी का पानी। जागरण

    आलू ग्राउंड में बह रही ब्यास, सब्जी मंडी भवन की नींव हिली

    मनाली के आलू ग्राउंड से ब्यास बह रही है। सब्जी मंडी जलमग्न हो चुकी है। ब्यास की उफनती लहरें सब्जी मंडी भवन व परिसर से होकर बह रही हैं। कभी भी यह भवन भी धवस्त हो सकता है। 

    लगातार बढ़ रहा ब्यास का जलस्तर, सतर्क रहें

    डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे जगह-जगह बंद हो गया है, लेकिन वामतट मार्ग में ट्रैफिक सुचारू है। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हालात सामान्य होने तक सफर न करें।

    यह भी पढ़ें- Pong Dam: सावधान! खतरे के निशान से सिर्फ एक फीट दूर पौंग बांध का जलस्तर, कांगड़ा व पंजाब के लिए खतरे की घंटी

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: बारिश बादल फटना और अब बर्फबारी... हिमाचल में मौसम बना चुनौती, मनाली-लेह मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे