विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनाली के होटलों में एडवांस बुकिंग पर 25 से 30 प्रतिशत ऑफर, दशहरा व दिवाली सीजन के लिए होटलियर्स की खास तैयारी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 23 Sep 2026 04:35 PM (IST)

कुल्लू-मनाली के होटल व्यवसायी अंतरराष्ट्रीय दशहरा और दिवाली सीजन के लिए तैयारी में जुटे हैं। एडवांस बुकिंग पर पर्यटकों को ...और पढ़ें

मनाली के मॉल रोड पर घूमते पर्यटक। जागरण

मनाली के मॉल रोड पर घूमते पर्यटक। जागरण

HighLights

  1. होटलियर्स दशहरा और दिवाली सीजन के लिए तैयारी में जुटे हैं।

  2. एडवांस बुकिंग पर पर्यटकों को 25-30% तक की छूट मिल रही है।

  3. कुल्लवी नाटी, डीजे नाइट और हिमाचली व्यंजन होंगे मुख्य आकर्षण।

जसवंत ठाकुर, मनाली। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा और दिवाली सीजन को लेकर कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एडवांस बुकिंग पर होटलियर्स पर्यटकों को 25 से 30 प्रतिशत तक का ऑफर दे रहे हैं। दशहरा के दौरान रिकॉर्ड पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए होटल, रिसॉर्ट और होमस्टे संचालकों ने विशेष प्रबंध शुरू कर दिए हैं।

होटलों में नाटी और डीजे की रहेगी व्यवस्था

अधिकतर स्तरीय होटलों में इस बार पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कुल्लवी नाटी का विशेष आयोजन किया जाएगा। पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ स्थानीय कलाकार पर्यटकों को नाटी पर थिरकने के लिए मजबूर करेंगे। वहीं, युवा सैलानियों के लिए डीजे नाइट का भी खास इंतजाम रहेगा। अधिकतर स्तरीय होटलों में बोनफायर और हिमाचली व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 

कुल्लू से सीधे मनाली का रुख करते हैं पर्यटक

पर्यटन कारोबारी किशन राणा, दीपक, सुरेश व सुशील ठाकुर का कहना है कि दशहरा सीजन पर्यटन की दृष्टि से बेहद अहम होता है। उन्होंने बताया कि कुल्लू दशहरा देखने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक सीधे मनाली का रुख करते हैं। उन्होंने बताया कि होटलों में हिमाचली धाम, सिड्डू, बोनफायर और सांस्कृतिक संध्याओं की भी तैयारी चल रही है।

क्या कहते हैं होटलियर्स

होटलियर्य एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि होटल संचालक दशहरा और दिवाली सीजन की तैयारी में जुट गए हैं। एडवांस बुकिंग पर पर्यटकों को 25 से 30 प्रतिशत तक ऑफर दिए जा रहे हैं। होटलों में एडवांस बुकिंग का क्रम शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: शिमला माल रोड पर टूरिस्ट कपल भूला मर्यादा, बीच सड़क गाली-गलौज के बाद महिला को मारे थप्पड़ और लातें