विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला मॉल रोड पर टूरिस्ट कपल में मारपीट, सड़क पर गिरी महिला को मारी लातें और थप्पड़; रात को हुए विवाद का वीडियो वायरल

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 23 Sep 2026 01:01 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2026 01:33 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मॉल रोड पर एक पर्यटक जोड़े के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

HighLights

  1. शिमला मॉल रोड पर पर्यटक जोड़े की मारपीट का वीडियो वायरल।

  2. महिला को गाली देने के बाद व्यक्ति ने बेरहमी से पीटा।

  3. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की, शिकायत नहीं।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक कपल का मारपीट का वीडियो सामने आया है। शिमला मॉल रोड पर देर रात का यह घटनाक्रम है। सड़क पर लेटी महिला पहले व्यक्ति को गालियां निकालती है, इसके बाद व्यक्ति उसकी बेरहमी से पिटाई कर देता है। इसके बाद महिला जोर-जोर से चीखती है। माल रोड से ऊपर रिज की तरफ खड़े किसी व्यक्ति ने इस घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड किया है।

वीडियो वायरल होने के बाद शिमला पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस महिला व व्यक्ति दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले में फिलहाल किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

नहीं हो पाई पहचान

इस घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने रात के समय घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

टूरिस्ट कपल

बताया जा रहा है कि यह टूरिस्ट कपल है। दोनों कथित तौर पर नशे में प्रतीत हो रहे हैं। नशा उतरने के बाद दोनों अपने होटल या वापस घर चले गए हैं। 

पर्यटन क्षेत्रों में कई बार इस तरह के मामले देखे जाते हैं। लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही हो गया। व्यक्ति ने सरेआम महिला को लातों से बुरी तरह से पीटा।

सुनसान थी सड़क

घटना के दौरान सड़क सुनसान थी व कोई भी शख्स मौजूद नहीं था। आसपास कुछ दुकानें व घर दिख रहे हैं, लेकिन रात अधिक होने के कारण कोई बाहर नहीं निकला। रिज मैदान की तरफ खड़े एक शख्स ने इनका वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच फिर विवाद, हथियार लेकर VC ऑफिस के बाहर पहुंचे; 7 गिरफ्तार