Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनाली में वीकेंड पर लग गया 8 KM लंबा ट्रैफिक जाम, हजारों पर्यटक वाहन पहुंचे; चंद्रताल झील में भी उमड़ी भीड़

    By Jaswant Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 28 Jun 2026 06:34 PM (IST)

    जून के अंतिम वीकेंड पर कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे मनाली हाईवे पर 8 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा ...और पढ़ें

    मनाली में रविवार को वीकेंड पर लगा ट्रैफिक जाम। जागरण

    मनाली में रविवार को वीकेंड पर लगा ट्रैफिक जाम। जागरण

    HighLights

    1. जून के अंतिम वीकेंड में मनाली में भारी भीड़।

    2. मनाली हाईवे पर 8 किमी लंबा ट्रैफिक जाम।

    3. चंद्रताल झील पर्यटकों की पहली पसंद बनी।

    जागरण संवाददाता, मनाली। जून महीने के अंतिम वीकेंड में कुल्लू मनाली की वादियों में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी है। पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ने से रविवार को आठ किमी क्षेत्र में वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मनाली हाईवे पर लंबा जाम लग गया। रांगड़ी से मनाली तक, जबकि मनाली-लेह मार्ग पर नेहरूकुंड तक लगभग आठ किमी के क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या गहरा गई।

    रोहतांग सहित शिंकुला व बारालाचा दर्रे में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। रोहतांग दर्रे में लगभग एक हजार पर्यटक वाहन पहुंचे, जबकि अटल टनल पार कर लाहुल स्पीति की ओर साढ़े चार हजार से अधिक पर्यटक वाहन रवाना हुए।

    चंद्रताल पर्यटकों की पहली पसंद

    चंद्रताल झील पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। झील के आसपास रहने के लिए जगह नहीं मिल रही है। पर्यटक रहने के लिए काजा का रुख कर रहे हैं। स्पीति घाटी में भी पर्यटकों से बहार छाई हुई है।

    बारालाचा व शिंकुला में बर्फ में मस्ती

    जिस्पा व दारचा के पर्यटन कारोबारी दोरजे, टशी व तेंजिन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लाहुल घाटी में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। उन्होंने बताया कि रविवार को घाटी में पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ा। पर्यटकों ने खिली धूप के बीच बारालाचा व शिंकुला दर्रे में बर्फ में खूब अठखेलियां की।

    15 जुलाई तक सीजन चलने की उम्मीद

    होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि जून के अंतिम सप्ताह में पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ा है। उन्होंने बताया कि जुलाई 15 तक कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं डीएसपी मनाली

    डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि सप्ताहांत के चलते पर्यटक वाहनों की भारी बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक सुचारू रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

    यह भी पढ़ें: पंजाब की महिला ऊना में 3000 लोगों की जमा पूंजी लेकर विदेश फरार, पैसा दोगुना करने के लालच में फंसाया