विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुल्लू दशहरा में आधी रात लगी भीषण आग, 18 टेंट जलकर राख...देवी-देवताओं का सामान भी जला; हादसे में दो लोग भी झुलसे

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Sat, 28 Oct 2023 11:42 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे ढालपुर मैदान में लगभग 18 टेंट में आग (Fire in Kullu Dussehra) लग गई। आग को बुझात ...और पढ़ें

कुल्लू दशहरा में आधी रात लगी भीषण आग, 18 टेंट जलकर राख
कुल्लू दशहरा में आधी रात लगी भीषण आग, 18 टेंट जलकर राख

HighLights

  1. कुल्लू दशहरा में आधी रात लगी भीषण आग
  2. आग लगने से 18 टेंट जलकर हुए राख
  3. दशहरा उत्सव में पहली बार पेश आई आग की घटना

संवाद सहयोगी, कुल्लू। International Kullu Dussehra: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे ढालपुर मैदान में लगभग 18 टेंट में आग (Fire in Kullu Dussehra) लग गई। कुल्लू में इन दिनों अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव चल रहा है।

दशहरा में जिला भर के 300 से अधिक देवी देवता भाग ले रहे हैं। आग की घटना का पता चलते ही अफरा तफरी मच गई। आग को बुझाते समय दो लोग झुलस गए। इसमें एक युवक का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।

आग की चपेट में आए सोने चांदी के आभूषण

हालांकि दोनों की स्थित ठीक है। इसमें 13 देवी-देवताओं के अलावा कुछ खाना बनाने वाले और दुकानदारों के टेंट पूरी तरह जल गए हैं। यह सभी देवता खुले आसमान के रह रहे हैं। इसमें देवी देवताओं का सामान जल गया है। कुछ देवता के सोने चांदी के आभूषण भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

आग लगने से देवता मार्कंडेय ऋषि, ब्रह्म ऋषि ऋषि शूकरी, आदि ब्रह्म धारठा सैंज, पंचवीर गांव धार कोठी चैहनी बंजार, पंचवीर सोती सैंज, पंचवीर शमशानी करटाह सैंज, शेष नाग जीभी, श्री हरि लतोड़ा भला गांव, पंचवीर लशवल, पंचवीर कंडी, जल कुठाची का सामान जल गया है।

देवी देवताओं के रथ बचाए

आग लगने के बाद देवी देवता के कारकूनों सहित देवलुओं ने अपने-अपने देवी-देवताओं के रथ को सुरक्षित बचाया लेकिन सामान नहीं बचा पाए। इसमें सोने चांदी के आभूषण के अलावा ढ़ोल, नगाड़े, नरसिंगे, करनालें, ट्रंक सहित कई सामान जल गया। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: पांच देवता ब्यास नदी के दूसरी छोर पर मनाते हैं दशहरा, नहीं करते नदी पार; आज भी कायम है पुरातन परंपरा

दशहरा उत्सव में पहली बार पेश आई आग की घटना

देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि इतिहास में पहली बार दशहरा उत्सव में आग की घटना पेश आई। अभी तक पूरा पता नहीं चल पाया है। किस देवता का कितना नुकसान हुआ है। इसकी पूरी जानकारी ली जाएगी। रात को आग की घटना के बाद देवता के साथ आए लोग सहम गए हैं। उन सभी के पास जाकर उनका हौंसला बढ़ाया है।

कुल्लू उपायुक्त ने क्या कहा?

कुल्लू के ढालपुर में रात करीब दो बजे आग की घटना पेश आई। दशहरा मैदान में देवी देवता सहित व्यापारियों के टैंट में आग लग गई है। इस घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। -आशुतोष गर्ग उपायुक्त कुल्लू।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather Today: बढ़ने लगी है ठंड! धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट; दो नवंबर तक ड्राई रहेगा मौसम