Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Today: बढ़ने लगी है ठंड! धूप खिलने के बावजूद तापमान में गिरावट; दो नवंबर तक ड्राई रहेगा मौसम

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 08:50 AM (IST)

    Himachal Pradesh Weather Today हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में दो नवंबर तक मौसम ड ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में दो नवंबर तक ड्राई रहेगा मौसम
    हिमाचल प्रदेश में दो नवंबर तक ड्राई रहेगा मौसम

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश में दो नवंबर तक ड्राई रहेगा मौसम
    2. धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में कमी
    3. आज प्रदेश में साफ रहेगा मौसम

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Weather Today: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला-बदला है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों या ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण जहां न्यूनतम तापमान में कमी आई है तो वहीं, ठंड में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में दो नवंबर तक मौसम ड्राई रहेगा यानी मौसम शुष्क रहेगा।

    हिमाचल में आज साफ रहेगा मौसम

    वहीं, आज प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। हालांकि, शिमला में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

    आने वाले दिन में अधिकतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

    शिमला का न्यूनतम तापमान 12.6, जबकि ऊना का 10.2, मंडी में 8.6 और सोलन में 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक धूप खिलने का अनुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: तापमान में आई गिरावट, आज साफ रहेगा मौसम; आने वाले दिनों में शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर

    बारिश-बर्फबारी का दौर फिर होगा शुरू

    मौसम विभाग के प्रदेश में कई जगह पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है जबकि पहाड़ों पर हल्का हिमपात हो सकता है। 29 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है जिसके चलते बारिश-बर्फबारी का दौर फिर से शुरू होगा। इससे तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: सुबह-शाम की ठंड ने पकड़ा जोर, दिन में धूप तो शाम को चली हवाएं, मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान