यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दशहरा को लेकर प्लॉट आवंटन प्रक्रिया समाप्त, दो करोड़ 30 लाख में बिके चार डोम; देखें कब तक सजेगा ढालपुर मैदान
Kullu News कुल्लू में दशहरा को लेकर प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस वर्ष दो करोड़ 30 लाख रुपये में डोम मार्केट के लिए प्लॉट बिके। इसके ...और पढ़ें

संजय कुमार, कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को लेकर प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। इस बार पिछले वर्ष की उपेक्षा अधिक दामों में प्लॉटों का आवंटन किया गया। इस वर्ष दो करोड़ 30 लाख रुपये में डोम मार्केट के लिए प्लॉट बिके। इसके अलावा झूले 77 लाख को बिक गए है। जबकि प्रदर्शनी मैदान में लगने वाले दुकानें 23 लाख 50 हजार तथा जूता मार्केट छह लाख 85 हजार को बिकी। इसके अलावा अन्य प्लॉट भी इस बार मंहगें दामों में बिके।
कुल्लू दशहरा में प्लॉट आवंटन का कार्य तीन अक्टूबर से शुरू हो गई था। जबकि प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। बुधवार को जो प्लॉट आवंटन के दौरान नहीं बिके थे। उन प्लॉटों का आवंटन खुली बोली से किया गया। बुधवार को यह प्लॉट लगभग 15 लाख रुपये के बिके। दशहरा उत्सव में डोम, मीना मार्केट, हैंडलूम मार्केट आदि सजेंगी।
दुकानों में किया गया परिवर्तन
प्रदर्शनी मैदान में लगने वाली दुकानों में इस बार परिवर्तन किया गया है। इस बार प्रदर्शनी मैदान में 96 प्लाट बिके। प्रदर्शनी मैदान में नजर आने वाला तंबोला इस बार दशहरा के बाद ही देखने को मिलेगा। तंबोला दशहरा उत्सव समाप्त होने के बाद रथ मैदान में लगाया जाएगा। इस बार दशहरा में 20 अक्टूबर तक सारी मार्केट सज कर तैयार हो जाएगी। दशहरा उत्सव में लगभग एक हजार से अधिक दुकानें सजेंगी।
यह भी पढ़ें: 'जाति के नाम पर कुछ ताकतें कर रहीं देश को बांटने कोशिश', जातिगत जनगणना पर बोले हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप
नहीं बेच सकते खरीदे हुए प्लॉट
इस बार जिन लोगों ने प्लॉट खरीदे है वह दूसरे प्लॉट नहीं बेच सकते है। यदि कोई दुकानदार दुकानों की सबलेटिंग करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ दशहरा उत्सव समिति की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बार दशहरा उत्सव को लेकर दुकानों और स्टाल आवंटन के कार्य में पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाई गई। मेले के दौरान लगने वाली दुकानों में समरूपता लाई जाएगी।
खबरें और भी
इस वर्ष पगौड़ा शैली में लगाए जाएंगे टेंट
मीना मार्केट में इस वर्ष पगौड़ा शैली में टेंट लगाए जाएंगे। इस बार टैक्सी स्टैंड के नजदीक फल व जूस की दुकानें सजेगी। जबकि कलाकेंद्र से ढालपुर तक सड़क किनारे लगने वाले होटलों, ढावों व अन्य खाने पीने के सामानों की दुकान प्रदर्शनी मैदान में सजेगी। इसके अलावा जो प्लाट नहीं बिके है उनके लिए 12 व 13 अक्टूबर को खुली निलामी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Kullu News: आतंकी हमले का मिनी Israel में पड़ा असर, कसोल में रह रहे इजरायली नागरिक वापस लौट रहे अपने देश
दशहरा उत्सव को लेकर प्लॉट आवंटन में पूरी पारदर्शिता अपनाई गई। यदि कोई दुकानदार दुकानों की सबलेटिंग करता हुआ पाया जाएगा तो उसके खिलाफ दशहरा उत्सव समिति की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 20 अक्टूबर तक सभी दुकानें सज कर तैयार हो जाएगी। -अश्वनी कुमार, एडीएम एवं उपाध्यक्ष दशहरा कमेटी कुल्लू।