विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sissu Lake Frozen: हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड से जमी सिस्‍सू झील, दिखा अद्भुत नजारा; दीदार के लिए उमड़े पर्यटक

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Updated: Wed, 13 Dec 2023 08:16 PM (IST)

Sissu Lake Frozen हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण लाहौल घाटी की सिस्सू झील जम गई है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है ...और पढ़ें

कड़ाके की ठंड से जमी सिस्‍सू झील
कड़ाके की ठंड से जमी सिस्‍सू झील

जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मनाली समेत लाहौल स्पीति जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। लाहौल घाटी की सिस्सू झील जम गई है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। बड़ी संख्या में सैलानी बर्फ से लदी वादियों के दीदार के लिए यहां पहुंच रहे हैं। चंद्रताल समेत ऊंचाई पर स्थित अन्य झीलें पहले ही जम गई थीं।

बर्फ का आनंद ले रहे पर्यटक

पिछले माह ही वहां आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई थी। लाहौल घाटी में आने वाले पर्यटक कोकसर से लेकर सिस्सू तक 10 किलोमीटर के क्षेत्र में बर्फ का आनंद ले रहे हैं। हालांकि, पर्यटन नगरी मनाली में अभी तक हिमपात नहीं हुआ है, लेकिन लाहौल घाटी के ये पर्यटन स्थल बर्फ की सफेदी से चमक उठे हैं। पहाड़ों सहित लाहौल की समस्त चंद्रा घाटी में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है।

यह भी पढ़ें: कुदरत की खूबसूरती निहारने कुल्लू आते हैं सैकड़ों पर्यटक, जाणा वाटरफॉल करता मंत्रमुग्ध; पढ़ें क्यों है विश्व विख्यात

हर रोज पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी

बुधवार को खिली धूप में पर्यटन स्थलों पर 800 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। क्रिसमस व न्यू ईयर के नजदीक आते ही हर रोज पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। बुधवार को भी अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल के गुफा होटल, कोकसर व सिस्सू में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। पर्यटकों की आमद बढ़ने से कारोबारी भी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: अटल टनल के दोनों छोर पर जमकर हुई बर्फबारी, पर्यटकों ने कोकसर से सिस्सू तक लिया बर्फ का आनंद; पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार

पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि लाहुल के पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बहाल हैं। पर्यटक यहां घूमने का आनंद उठा सकते हैं। लाहुल घाटी में पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।