Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Snowfall: सीजन की पहली बर्फबारी से निखरे मनाली और लाहुल के पर्यटन स्थल, लेह हाईवे पर फंसे वाहन; एडवायजरी जारी

    Updated: Sun, 05 Oct 2025 12:23 PM (IST)

    Snowfall In Himachal Pradesh मनाली और लाहुल स्पीति में पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि यहां बर्फबारी हो रही है। रोहतांग बारालाचा शिंकुला जैसे दर्रो ...और पढ़ें

    लाहुल स्पीति अटल टनल रोहतांग के छोर पर हो रही बर्फबारी। जागरण
    लाहुल स्पीति अटल टनल रोहतांग के छोर पर हो रही बर्फबारी। जागरण

    HighLights

    1. पर्यटकों के लिए खुशखबरी तो लेह के मुसाफिरों की बढ़ी दिक्कत
    2. सभी दर्रे सहित मनाली व लाहुल स्पीति के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा हिमपात
    3. कुल्लू मनाली में भी बारिश का क्रम जारी, ठंडा हुआ मौसम
    4. समय से पहले हिमपात से लेह की सप्लाई भी हुई प्रभावित

    जसवंत ठाकुर, मनाली। Snowfall In Himachal Pradesh, हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के लिए मौसम खुशनुमा हो गया। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल हिमपात से निखर उठे हैं। सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी है। मनाली और लाहुल के पर्यटन स्थल बर्फ से सफेद हो गए हैं। 

    वहीं दूसरी ओर हिमपात से लेह के मुसाफिरों की दिक्कत बढ़ गई है। रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला व कुंजुम दर्रे सहित मनाली व लाहुल स्पीति के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हिमपात हो रहा है। कुल्लू मनाली में बारिश का क्रम जारी है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है।

    बर्फबारी के कारण लेह-मनाली हाईवे पर भी कई वाहन फंस गए हैं। कई वाहन बारालाचा और शिंकुला दर्रे के आसपास भी फंस गए हैं। 

    लेह की सप्लाई रुकी, वाहनों को मढ़ी में रोका

    समय से पहले हिमपात से लेह की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। मनाली से रोहतांग होकर लेह जा रहे डीजल और पेट्रोल के टैंकर भी मढ़ी में रोकने पड़े हैं। इसके अलावा अन्य वाहनों को भी प्रशासन ने रोक दिया है। गौर हो कि अन्य ट्रक अटल टनल होकर लेह जाते हैं लेकिन डीजल व पेट्रोल के टैंकर सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी रोहतांग दर्रे से होकर ही भेजे जाते हैं।

    पर्यटकों के वाहन भी रोके

    हिमपात की रफ़्तार तेज होती देख रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। रोहतांग दर्रे सहित राहनीनाला, मढ़ी, गुलाबा, कोकसर, अटल के नॉर्थ व साउथ पोर्टल व अंजनी महादेव में बर्फबारी हो रही है, जिससे यह मौसम सुहावना हो गया है।

    खबरें और भी

    लाहुल के पर्यटन स्थल में हो रही बर्फबारी। जागरण 

    हिमपात से पर्यटन कारोबार पकड़ेगा रफ्तार

    पर्यटन कारोबारी रवि ब्यास, राजू, संजय वर्मा, बंशी व हैप्पी का कहना है कि मनाली की चोटियों पर ताज़ा हिमपात हुआ है, जो पर्यटकों के लिए एक सुखद समाचार है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को बर्फ़ से ढकी वादियां और ठंड का आनंद लेने का मौका देगा। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व के कारण रौनक बढ़ी है, लेकिन पहाड़ों पर हिमपात होने से पर्यटन को संजीवनी मिली है। हिमपात से पर्यटन रफ्तार पकड़ेगा। 

    सेना की रसद की सप्लाई हुई प्रभावित

    समय से पहले हिमपात से लेह की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। इन दिनों लेह लद्दाख के लिए सेना के रसद सहित लोगों की जरूरत के सामान को लेकर ट्रकों की आवाजाही जारी है। 15 अक्टूबर के बाद हिमपात की अधिक आशंका रहती है, लेकिन इस बार अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही मौसम मेहरबान हो गया है। लेह से मनाली आ रहे वाहन भी जगह-जगह रुक गए हैं।

    एडवायजरी जारी

    रोहतांग दर्रे में हिमपात की गति तेज हो गई है। दर्रे में अब तक चार इंच बर्फ गिर चुकी है। रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए बंद कर दिया है। कुछ टैंकर मढ़ी में रोके गए हैं। सभी वाहन चालकों से आग्रह है कि मौसम के हालात को देखते हुए सुरक्षित स्थानों में रुक जाएं। दर्रे में हिमपात होता देख सफर करने का जोखिम न उठाएं।

    -केडी शर्मा, डीएसपी मनाली।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के 12300 फीट ऊंचाई पर स्थित पर्यटन स्थल में बजेगी फोन की घंटी, मनाली-लेह हाईवे पर भी आएगा सिग्नल

    यह भी पढ़ें- Snowfall In Himachal: बर्फ के फाहे गिरते देख झूम उठे सैलानी, मनाली और लाहुल के पर्यटन स्थलों में उमड़ने लगी भीड़