Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुल्लू में 2000 रुपये नहीं मिलने पर किशोर ने जहर खाकर दी जान, दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए मांगे थे पैसे

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 09:26 PM (IST)

    भुंतर में 16 वर्षीय नाबालिग ने ₹2000 न मिलने पर खरपतवार नाशक दवा निगल ली, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ...और पढ़ें

    2000 रुपये नहीं मिलने पर किशोर ने निगला जहर, मौत।

    2000 रुपये नहीं मिलने पर किशोर ने निगला जहर, मौत।

    HighLights

    1. भुंतर में 16 वर्षीय नाबालिग की खरपतवार नाशक से मौत

    2. मां से 2000 रुपये न मिलने पर उठाया यह कदम

    3. पुलिस जांच जारी, एसपी ने संवाद बनाए रखने की अपील की

    संवाद सहयोगी, कुल्लू। भुंतर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग द्वारा खरपतवार नाशक दवा निगलने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोर ने दोस्तों के साथ गाना गाने और काम की तलाश में जाने के लिए अपनी मां से 2000 मांगे थे।

    पैसे नहीं मिलने पर उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार ठाकुर दास उर्फ रोहित पुत्र लीलाधर, निवासी गांव नंजा, डाकघर ठेला, तहसील भुंतर, ने 22 जुलाई को खरपतवार नाशक दवा का सेवन कर लिया था।

    गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 25 जुलाई को हरिहर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में नाबालिग की मां मीरा देवी ने बताया कि रोहित ने दोस्तों के साथ गाना गाने और काम ढूंढ़ने के लिए 2000 मांगे थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह पैसे नहीं दे सकीं।

    इसके बाद रोहित ने घर में रखी खरपतवार नाशक दवा खा ली। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने लोगों से अपील की है कि परिवारों में संवाद बनाए रखें और ऐसी परिस्थितियों में बच्चों व किशोरों की भावनात्मक स्थिति पर विशेष ध्यान दें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।