Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण गर्मी के बीच हजारों की संख्या में मनाली पहुंचे पर्यटक, कई KM तक लगा लंबा जाम; घंटों तक फंसे रहे सैलानी  

    Updated: Sun, 24 May 2026 10:54 PM (GMT+05:30)

    मनाली में सप्ताहांत में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक वाहन पहुंचे, जिससे पर्यटन कारोबार में उछाल आया। हालांकि, भारी भीड़ के कारण रोहतांग सहित अन्य मार्गों ...और पढ़ें

    भीषण गर्मी के बीच भारी संख्या में मनाली पहुंचे पर्यटक। फाइल फोटो

    भीषण गर्मी के बीच भारी संख्या में मनाली पहुंचे पर्यटक। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मनाली में सप्ताहांत में रिकॉर्ड पर्यटक वाहन पहुंचे।

    2. रोहतांग दर्रे पर पर्यटकों ने बर्फ का लुत्फ उठाया।

    3. पर्यटकों की भीड़ से मनाली में लगा भारी जाम।

    जागरण संवाददाता, मनाली। शनिवार को पर्यटन नगरी मनाली में रिकॉर्ड चार हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। पर्यटन की दृष्टि से यह सप्ताहांत बेहतर रहा है। इस सप्ताहांत में शुक्र, शनि व रविवार को दस हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे है।

    मैदानी क्षेत्रों से भारी संख्या में पर्यटक कुल्लू मनाली का रुख कर रहे है। रविवार को रोहतांग सहित शिंकुला व बारालाचा दर्रे में बर्फ के दीदार को पर्यटकों का मेला लग गया।

    सप्ताहांत में बाहरी राज्यों सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी पर्यटक कुल्लू मनाली पहुंच रहे है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हर रोज 500 से अधिक वाहन मनाली पहुंच रहे है। पर्यटक वाहनों की आमद बढ़ने से जगह जगह ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। सुबह शाम भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है।

    76180697

    पर्यटकों ने जमकर उठाया लुत्फ

    मनाली में क्लॉथ से मनाली तथा मनाली से पलचान, मनाली से अलेऊ, मनाली से हिडिंबा मंदिर व मनु मंदिर के बीच जाम की समस्या अधिक आ रही है।

    मनाली के निकटवर्ती स्नो प्वाइंट रोहतांग दर्रे में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने रोहतांग दर्रे में स्नो स्कूटर, स्नो स्लेज, स्नो ट्यूब, माउंटेन बाइक, घुड़सवारी जैसी साहसिक खेलों का आनंद लिया।

    76180692

    लाहुल में दिखी रौनक

    हालांकि, इस बीच ट्रैफिक जाम भी लगा लेकिन बर्फ की मोटी चादर देख पर्यटक खासे उत्साहित हुए। दूसरी ओर दारचा होकर पृथक बारालाचा व शिंकुला भी पहुंचे। लेह मार्ग बहाल होने से मनाली लेह के बीच भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है।

    रविवार को लाहुल के जिसपा में भी रौनक देखने को मिली। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली के स्तरीय हॉटल पैक चल रहे हैं।

    76180585

    पुलिस जवानों की भारी कमी

    उन्होंने बताया कि आक्यूपेंसी 90 प्रतिशत पहुंच गई है। पर्यटन की दृष्टि से यह सप्ताहांत बेहतर रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनावों के चलते पुलिस जवानों की भारी कमी है। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया कि ओवर टेक न कर ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

    खबरें और भी