हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा, चट्टानों की चपेट में आने से खाई में गिरी कार, दो की मौत; एक घायल
कुल्लू की आनी तहसील में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बृज ठाकुर और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटी घायल ...और पढ़ें
-1785487735536_m.webp)
कुल्लू में हुए सड़क हादसे में दो की मौत और एक घायल।
HighLights
कुल्लू की आनी तहसील में हुआ भीषण सड़क हादसा
पहाड़ी से चट्टानें गिरने से कार खाई में गिरी
डॉ. बृज ठाकुर और पत्नी की मौके पर ही मौत
जागरण संवाददाता, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की आनी तहसील में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रणाबाग–देवरी सड़क मार्ग पर चलती कार पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टानें और बोल्डर गिर पड़े। चट्टानों की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बृज ठाकुर और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों शिमला के रामपुर नंबर की कार में सवार थे। घायल बेटी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। घटना के समय परिवार रणाबाग–देवरी सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक पहाड़ी से चट्टानें गिरने लगीं और वाहन उनकी चपेट में आ गया।
कुल्लू जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अनुसार, ग्राम पंचायत करशेगाड़ के प्रधान से प्राप्त सूचना के आधार पर सड़क पर भारी बोल्डर गिरने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
बरसात के मौसम में लगातार हो रहे भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी और संवेदनशील मार्गों पर अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है।