विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandi: 'मेरी माटी मेरा देश' में शामिल हुए अनुराग ठाकुर, मोदी सरकार की गिनवाई उपलब्धियां; 13 करोड़ गरीबों का हुआ आर्थिक सुधार

By Himani SharmaEdited By: Himani Sharma
Published: Sat, 21 Oct 2023 02:09 PM (IST)

Mandi News हिमाचल प्रदेश के मंडी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर हिस्‍सा लेने पहुंचे हैं। अनुराग ...और पढ़ें

'मेरी माटी मेरा देश' में शामिल हुए अनुराग ठाकुर
'मेरी माटी मेरा देश' में शामिल हुए अनुराग ठाकुर

जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने पहुंचे। उनका स्‍वागत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने किया। इसके बाद अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

अनुराग ठाकुर ने किया संबोधित

बाद में अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश भर में दो साल मनाया गया। उन्‍होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद 60 वर्ष एक पार्टी ने राज किया और उनके लिए आजादी कुछ लोगों ने दिलाई ऐसा लगता था। आज इस कार्यक्रम के जरिए हर गांव गली में रहे सैनानियों की सूचियां बनी। आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Mandi: चैलचौक विश्राम गृह के पास कैसे बना बड़ा मैदान? HC ने वन विभाग से मांगा जवाब; अधिकारियों ने साधी चुप्‍पी

 अनुराग ने भारतीय सैनिकों पर गर्व जताया। उन्‍होंने कहा कि बाहरी और अंदरूनी खतरे से हमें हमारे सैनिक बचाते हैं। अब जब दिल्ली में स्मारक बनेगा वो 6 लाख गांव से आई मिट्टी से बनेगा, जो सबके लिए प्रेरणादायक होगा। जहां ये बनने जा रहा उसका नाम राजपथ था। आज उसे नेतृत्व पथ नाम दिया, साथ है वहां गुलामी के प्रतीक किंग जॉर्ज का पुतला हटवाया। साथ ही वॉर मेमोरियल बनेगा। वहीं 75000 युवा पंच प्रण की शपथ मोदी जी के सामने लेंगे।

पीएम मोदी की सरकार में अर्थव्यवस्था में पांचवें स्‍थान पर आया देश

पीएम मोदी देश की अर्थव्यवस्था को 10वें स्थान से 5वें पर ले आए और अगले तीन साल में पहले पर ले आएंगे। पहले गरीबी हटाओ का नारा था लेकिन गरीब ही हटे। पीएम मोदी साढ़े 13 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर लाए। खाने वालों को सिस्टम से निकाला 3 लाख करोड़ रुपए बचाए। वहीं कोडिंग, मशीन लर्निंग जैसे सब्जेक्ट जरूरी हो गया है।

यह भी पढ़ें: Mandi News: सरकार ने जिला परिषद अभियंताओं को नौकरी से बर्खास्त करने के दिए आदेश, 20 दिनों से कर रहे थे हड़ताल

सभी शिक्षण संस्थानों में इसे पढ़ना अनिवार्य होना चाहिए। जहां देश की जड़ों से जुड़ने की बात कर रहे, वही तकनीक के साथ जुड़ना भी जरूरी है। भारत को और आगे लाने के लिए अब जरूरी है। जिस सरदार पटेल ने देश को जोड़ा उनके नाम पर जयराम ठाकुर जी ने मंडी में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी बनाई आज पटेल यूनिवर्सिटी के नाम पर राजनीति हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।