Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: 'छोटे बच्‍चे को प्‍यार से कहते हैं पप्पू, कोई अपशब्‍द नहीं...', विक्रमादित्‍य के आरोपों पर बोलीं कंगना

    Updated: Fri, 12 Apr 2024 02:55 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election 2024 मंडी से भाजपा प्रत्‍याशी कंगना रनौत ने विक्रमादित्‍य सिंह के आरोपों पर सफाई दी है। छोटा पप्‍पू बोलने पर कांग्रेस नेता विक्रमाद ...और पढ़ें

    विक्रमादित्‍य सिंह के आरोपों पर बोली कंगना
    विक्रमादित्‍य सिंह के आरोपों पर बोली कंगना

    जागरण संवाददाता, मनाली। मंडी लोकसभा क्षेत्र (Mandi Lok Sabha Seat) से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आज फिर विक्रमादित्य पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पप्पू, राजा भैया, राजा जी, कोई भी अभद्र शब्द नहीं है। कंगना ने कहा कि मेरे राजनीति में आने से सबसे अधिक दिक्कत विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) को ही हो रही है।

    कंगना ने कहा कि वो कभी मेरे ऊपर कीचड़ उछालते हैं कभी विकास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। वह जनता को जवाब दे कि 15 माह में लड़ने झगड़ने के सिवाय कांग्रेस सरकार ने क्या किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस बिखर गई है।

    हिमाचल सरकार ने डेढ़ साल में नहीं किया कुछ: कंगना

    कंगना ने कहा कि हिमाचल सरकार का जाना तय है। कंगना ने कहा कि हिमाचल सरकार ने डेढ़ साल में कुछ नहीं किया। कंगना आज सिमसा में नसोगी पंचायत में आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य मेरा छोटा भाई है।

    यह भी पढ़ें: Mandi News: 'कंगना को भगवान राम जल्‍द दें सदबुद्धि...', विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी प्रत्‍याशी पर किया पलटवार

    इतना प्यारा नाम दिया फिर भी नाराज हो गए। पहले खुद पूछ रहे थे कि मैंने क्या खाया जब मैंने जवाब दिया तो पलट गए। मुझे अशुद्ध बताया मैंने अपना चरित्र बताया तो बोला छोड़िए यहां वहां की बातें। छोटे बच्चे को प्यार से राजा बाबू,पप्पू कहते हैं।

    खबरें और भी

    कंगना ने मोदी सरकार की गिनवाई उपलब्धियां

    काम की बात करनी है तो बताओ महिलाओं को 1500 मिले, मोबाइल स्वास्थ्य वैन चली। बागवानों को फल के दाम उनके अनुरूप मिले। कंगना ने कहा कि मोदी देश में एक ही नाम व गारंटी है। उन्होंने कहा कि वह उनकी अपनी बेटी है। अपना कीमती वोट देकर दिल्ली भेजें। उन्होंने आज अपनी पंचायत के लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया। कंगना ने सम्मानित समारोह आयोजित करने के लिए नसोगी पंचायत का आभार जताया।

    यह भी पढ़ें: Mandi News: 'झूठा और एक नंबर का पलटूबाज है छोटा पप्पू...'; मुंबई से लौटी कंगना ने विक्रमादित्य सिंह पर किया वार

    इससे पहले मंडी संसदीय प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने कहा कि कंगना को भारी मतों से जीतकर दिल्ली भेजेंगे। नसोगी पंचायत के प्रधान दिले राम व उप प्रधान रवि ठाकुर ने कंगना को भरोसा दिलाया कि समस्त पंचायत कंगना में है।

    विक्रमादित्य सिंह मेरे छोटे भाई, जल्द दिखेंगे एक साथ: कंगना

    मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पिछले दिनों दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय के कई चक्कर काटे थे। वह मेरे छोटे भाई हैं। हमेशा मुझ से खफा रहते हैं। दावा किया कि हम जल्द ही एक साथ दिखेंगे।

    महेश्वर सिंह से मिल दूर की नाराजगी

    कंगना टिकट न मिलने से नाराज पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से मिलने उनके घर पहुंची और दोनों फिर साथ में कार्यक्रम तक आए। महेश्वर सिंह ने कहा कि मेरी नाराजगी अब खत्म है और वह मोदी और कंगना के लिए काम करेंगे।