विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: कंगना को मुझे अपशब्द कहने हैं तो कहे, लेकिन विजन तो बता दें; विक्रमादित्य ने 'क्वीन' पर दागे सवाल

Published: Tue, 21 May 2024 07:36 PM (IST)

मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को लेकर कहा कि कंगना ने मुझे जितने अपशब्द कहने ...और पढ़ें

विक्रमादित्य बोले- कंगना अब सिर्फ दस दिन के लिए मंडी में हैं
विक्रमादित्य बोले- कंगना अब सिर्फ दस दिन के लिए मंडी में हैं

HighLights

  1. भाजपा प्रत्याशी कंगना ने मुझे जितने अपशब्द कहने हैं वह कहें: विक्रमादित्य
  2. अगर कंगना को मेरे परिवार को गालियां देकर लाभ मिल रहा है तो वह जरूर करें: विक्रमादित्य

जागरण संवाददाता, मंडी। Himachal Pradesh News: मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने नामधारी सिख गुरुद्वारा में माथा टेकने के बाद साईगलू, मझवाड़, सुहड़ा मोहल्ला,पुरानी मंडी, निचला खलियार में अपने चुनावी जनसंपर्क में लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना ने मुझे जितने अपशब्द कहने हैं वह कहें, लेकिन एक बार मंडी के लिए अपना विजन तो बता दें।

अगर कंगना को मेरे परिवार को गालियां देकर लाभ मिल रहा है तो वह जरूर ऐसा करें लेकिन एक बार जनता को यह भी बताएं कि वह मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए क्या करना चाहती हैं।

पीएम के हिमाचल दौरे को लेकर भी किए सवाल

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि चुनावों के समय देश के प्रधानमंत्री अब फिर हिमाचल आ रहे हैं। हम उनका स्वागत करते हैं, लेकिन आपदा के समय प्रधानमंत्री अपने दूसरे घर का हाल देखने के लिए एक बार भी नहीं आए। मंडी कुल्लू में हजारों लोग प्रभावित हुए थे।

यह भी पढ़ें- Himachal Politics: 'जुबान मीठी और दिल काला...', बागी विधायक पर निशाना कसते हुए ये क्या कह गए सीएम सुक्खू

करोड़ों रुपये की संपत्ति बर्बाद हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल लिए आर्थिक मदद भेजी और न ही एक बार याद किया। खुद को हिमाचल का बेटा बताते हैं,लेकिन बेटा होने का फर्ज उन्होंने नहीं निभाया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अब सेपू बड़ी, बदाणा और झोल जैसे लुभावने भाषणों का जमाना चला गया है।

दस साल से केंद्र में भाजपा सरकार है। पांच साल जयराम ठाकुर भी मुख्यमंत्री रहे लेकिन मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए उन्होंने कौन सा बड़ा संस्थान दिया यह जनता को भाजपा नेता बताएं।

जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में नहीं किया कुछ भी काम

इस बार देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। मंडी के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह और स्व.पंडित सुखराम के योगदान को नहीं भुला जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में मंडी के लिए कुछ नही किया।

अभी वोट पड़े नहीं हैं और कंगना खुद को केंद्र में मंत्री की कुर्सी पक्की होने की बात कर रही हैं। पहले चुनाव तो जीत लें और केंद्र में इस बार एनडीए सरकार भी नहीं बनने जा रही है। बुझने से पहले दीये की तरह फडफ़ड़ा रही हैं। कंगना अब सिर्फ दस दिन के लिए मंडी में हैं। चार जून के बाद वह मुंबई जाकर अपनी लंबित फिल्मों को पूरा करने में जुट जाएगी।

 यह भी पढ़ें- हरियाणा में इलेक्शन ड्यूटी के लिए जा रहे सिरमौर के होमगार्ड की मौत, इस वजह से गई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।