Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग; पढ़ें कितनी रही तीव्रता

    Updated: Sun, 23 Feb 2025 10:02 AM (GMT+05:30)

    Earthquake in Mandi हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार सुबह 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र 7 किमी गहराई म ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के मंडी में आया भूकंप (File Photo)
    हिमाचल प्रदेश के मंडी में आया भूकंप (File Photo)

    डिजिटल डेस्क, मंडी। Earthquake in Mandi हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 8:45 बजे के करीब आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि भूकंप का केंद्र 7 किमी गहराई में था। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह की नुकसान की जानकारी नहीं है।

    कुल्लू में आया था भूकंप

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 6:50 बजे आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 रही। वहीं कुल्लू के आस-पास के जिलों के कुछ इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

    इस कारण से आता है भूकंप

    दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। जानकारी के अनुसार, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है।

    यह भी पढ़ें- Earthquake in Kullu: हिमाचल के कुल्लू में भूकंप से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर ये रही तीव्रता

    बीकानेर में भी महसूस किए गए थे झटके

    राजस्थान के बीकानेर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, रविवार दोपहर को राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता का मध्यम भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर स्थित था, जिसका निर्देशांक 27.76 N और देशांतर 73.72 E था। हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अचानक आए झटकों से लोग घबरा गए थे।

    खबरें और भी

    इन जगहों पर आता है भूकंप

    • जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
    • इस जगह पर सबसे ज्यादा भूकंप का असर रहता है।
    • हालांकि, भूकंप की तीव्रता अगर ज्यादा होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: कई जगहों पर हुई बर्फबारी, हिमपात से पर्यटकों की बढ़ी आमद; आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

    यह भी पढ़ें- Himachal Bus Fare Hike: हिमाचल की बसों में सफर करना पड़ेगा महंगा, इतने रुपये तक किराया बढ़ाने की तैयारी में HRTC