यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather: कई जगहों पर हुई बर्फबारी, हिमपात से पर्यटकों की बढ़ी आमद; आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
Himachal Pradesh Weather Update Today हिमाचल प्रदेश के कई जगहों पर ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के शिमला समेत तमाम पर्यटन स्थल ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट
- 25 फरवरी से 28 फरवरी तक बदला रहेगा मौसम
- रोहतांग, धौलाधार व बारालाचा में हुई बर्फबारी
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Mausam अटल टनल में छह इंच जबकि रोहतांग, कुंजुम और बारालाचा में पौना फीट ताजा हिमपात हुआ है। जबकि मनाली में वर्षा हुई। ताजा हिमपात के बाद शिमला सहित प्रदेश के पर्यटन स्थलों में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। जहां बीते दिनों काफी कम पर्यटक थें वहीं 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
इस दिन से भारी वर्षा-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार रविवार 23 फरवरी को ऊंचाई वाले कुछ एक स्थानों पर हिमपात की संभावना है। जबकि एक दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है हालांकि अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। 25 फरवरी से 28 फरवरी तक भारी हिमपात और वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अधिकतम तापमान में आया अंतर
शुक्रवार को दिन की शुरूआत खिली धूप के साथ हुई। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और चोटियों पर हिमपात जबकि शिमला सहित कई स्थानों पर बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है और सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ में गिरावट आई है। ताबो में 3.7 डिग्री की वृद्धि, चंबा में 2.6 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में -9.6, केलंग में -8.5, कुकुमसेरी में -8.2, कल्पा में -1.6, मनाली में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Himachal Bus Fare Hike: हिमाचल की बसों में सफर करना पड़ेगा महंगा, इतने रुपये तक किराया बढ़ाने की तैयारी में HRTC
कहां कितना रहा तापमान
| स्थान | न्यूनतम | अधिकतम |
| शिमला | 6.0 | 15.4 |
| सुंदरनगर | 7.6 | 23.0 |
| भुंतर | 4.6 | 18.1 |
| कल्पा | -1.6 | 9.2 |
| धर्मशाला | 4.5 | 18.8 |
| ऊना | 6.2 | 25.0 |
| नाहन | 8.7 | 18.7 |
| केलंग | -8.5 | 3.0 |
| सोलन | 4.6 | 21.5 |
हिमपात के बाद मनाली में बढ़ें पर्यटक
पर्यटन नगरी मनाली में सप्ताहांत पर पर्यटकों की आमद बढ़ी है। हिमपात से मनाली व लाहुल की वादियां निखर उठी हैं। लंबे समय बाद हुए हिमपात से मनाली के पर्यटन स्थलों में रौनक लौटी है। स्तरीय होटलों में आक्यूपेंसी 45 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
हालांकि जनवरी के मुकाबले फरवरी महीना पर्यटन की दृष्टि से कम रहा है, लेकिन अब पर्यटकों के उमड़ने की उम्मीद है। शनिवार सुबह खिली धूप के बीच पर्यटक नेहरूकुंड होते हुए सोलंगनाला पहुंचे।
यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना; पढ़ें मौसम का ताजा हाल