मंडी: बाथरूम में नहा रही महिला का पड़ोसी युवक ने बनाया 7 मिनट का वीडियो, खिड़की में मोबाइल देख पकड़ा आरोपी
धर्मपुर उपमंडल में एक पड़ोसी युवक ने नहाती महिला का वीडियो बना लिया। महिला ने खिड़की पर मोबाइल देखकर शोर ...और पढ़ें
-1788845257681_m.webp)
पड़ोसी ने बनाया नहा रही महिला का 7 मिनट का वीडियो।
HighLights
धर्मपुर में पड़ोसी युवक ने नहाती महिला का वीडियो बनाया
महिला ने खिड़की पर मोबाइल देखकर युवक को रंगे हाथों पकड़ा
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, मंडी (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश के मंडी के उपमंडल धर्मपुर से एक घिनौनी करतूत सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने अपने घर के बाथरूम में नहा रही महिला का 7 मिनट का वीडियो मोबाइल से बना लिया।
महिला नहाकर कपड़े पहनने लगी तो खिड़की पर रखे मोबाइल पर उसकी नजर पड़ी। वह तुरंत वहां से पीछे हट गई और कपड़े पहनकर जब बाहर आई तो पड़ोस का ही युवक उस मोबाइल को लेकर जा रहा था।
महिला का आरोप था कि उक्त मोबाइल में युवक ने महिला का वीडियो बनाया है। उसने इसकी सूचना पूर्व प्रधान को दी। मौके पर पहुंची पूर्व प्रधान और अन्य महिलाओं ने जब युवक का मोबाइल जांचा तो उसमें से सात मिनट के करीब का वीडियो था।
इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
