यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Politics: प्रतिभा सिंह की जीत में संजय दत्त ने निभाई थी चाणक्य की भूमिका, BJP नहीं भांप पाई थी उनकी रणनीति
Himachal Pradesh Latest News हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस एक ऐसा राजनीतिज्ञ भी था जिसने प्रतिभा सिंह को जीत हासिल करवाई थी। मंडी संसदीय के उपचुनाव में अ ...और पढ़ें

HighLights
- मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में पलट दी थी बाजी
- संजय दत्त ने निभाई थी प्रतिभा सिंह की जीत में निर्णायक भूमिका
- कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर साैंपा मंडी संसदीय क्षेत्र का जिम्मा
हंसराज सैनी, मंडी। Himachal Politics: करीब ढाई वर्ष पहले हुए मंडी संसदीय के उपचुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के सचिव संजय दत्त की बिछाई बिसात पर भाजपा मात खा गई थी। उन्होंने उपचुनाव में बाजी पलट कर रख दी थी। भाजपा नेता उनकी रणनीति भांप नहीं पाए थे।
प्रतिभा सिंह की जीत मे निर्णायक भूमिका निभाई थी।
कांग्रेस पार्टी ने एक बार उन्हें फिर मंडी संसदीय क्षेत्र का जिम्मा सौंपा है। इस बार वह चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका में होंगे। साल 2019 के आम लोकसभा चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की करारी हार हुई थी।
मोदी लहर में भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 4.05 लाख मतों से विजयी हुए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल गिरा हुआ था। बड़ी चुनावी सभा करने के बजाय संजय दत्त ने ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ कई बैठकें की थी।
जोश भर उन्हें घर से निकाला था। उनके हाथ में महंगाई, सड़कों की दयनीय हालत, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार की नाकामी जैसे मुद्दे थमाए थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओंं ने चुनाव मैदान में उतर कर इन मुद्दों को खुब भुनाया था।
खबरें और भी
मतदाताओं ने भी इन मुद्दों को हाथों हाथ लिखा था।
साल 2019 के चुनाव में भाजपा को संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्राें में बढ़त मिली थी। उपचुनाव में कांग्रेस ने 17 में से नाै विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त प्राप्त की थी। भाजपा आठ विधानसभा क्षेत्रों में सिमट कर रह गई थी। 2019 की 4.05 लाख की बढ़त को समाप्त कर कांग्रेस ने यहां 8766 मतों से जीत प्राप्त की थी।
एक तरह से यहां भाजपा की 4,13,766 मताें से हार हुई थी। भाजपा इन मुद्दों की कोई काट ढूंढ नहीं पाई थी। संजय दत्त वर्तमान में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हैं।
यह भी पढ़ें- Himachal Politics: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैनात किए पर्यवेक्षक, हाईकमान को देंगे चुनावी फीडबैक
यह भी पढ़ें- Himachal Weather Today: तीन NH समेत 114 सड़कें बंद...रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किल