Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में नशा तस्करी में संलिप्त शिक्षा विभाग का कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त, लाखों के लेनदेन का भी खुला राज

    By Mukesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 11:09 AM (GMT+05:30)

    हिमाचल में नशा तस्करी के आरोप में शिक्षा विभाग के लैब अटेंडेंट महेश्वर सिंह को बर्खास्त किया गया। जांच में उसके बैंक खाते में लाखों के संदिग्ध लेनदेन ...और पढ़ें

    हिमाचल सरकार ने नशा तस्करी में संलिप्त शिक्षा विभाग के कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल सरकार ने नशा तस्करी में संलिप्त शिक्षा विभाग के कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. लैब अटेंडेंट महेश्वर सिंह चरस तस्करी में बर्खास्त।

    2. बैंक खाते में लाखों के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा।

    3. हिमाचल में नशा तस्करी पर जीरो टॉलरेंस नीति।

    जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश सरकार की नशा तस्करी के विरुद्ध जीरो टालरेंस नीति के तहत शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। चरस तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर मंडी जिले के बालीचौकी उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैहटीगढ़ में कार्यरत लैब अटेंडेंट महेश्वर सिंह को बर्खास्त कर दिया है। आरोपित द्रंग के नगवाईं क्षेत्र का रहने वाला है। 

    उसे फरवरी 2025 में कांगड़ा जिला की जवाली थाना पुलिस ने करीब 500 ग्राम चरस तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। उस समय वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालू में तैनात था।

    विभाग से छिपाए रखी थी गिरफ्तारी की जानकारी

    गिरफ्तारी के बाद वह छह से 10 फरवरी तक पुलिस रिमांड और फिर 28 मई 2025 तक न्यायिक हिरासत में रहा। आरोपित ने गिरफ्तारी और आपराधिक मामले की जानकारी विभाग से छिपाए रखी। 

    जांच में लाखों का लेनदेन आया था सामने

    मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने तत्कालीन प्रधानाचार्य अशोक कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। जांच रिपोर्ट में सामने आया था कि महेश्वर सिंह के भुंतर स्थित बैंक खाते में एक जून 2024 से छह फरवरी 2025 के दौरान लाखों रुपये का लेन-देन हुआ था, जिसका सही स्रोत बताने में वह असमर्थ रहा था।

    विभाग की ओर से 30 जून 2026 को दिए गए दो सप्ताह के कारण बताओ नोटिस के उत्तर में उसने स्वयं को निर्दोष बताते हुए मामला उच्च न्यायालय में लंबित होने की बात कही, जिसे विभाग ने असंतोषजनक पाया।

    मंडी में चौथा कर्मचारी बर्खास्त 

    जिले में नशा तस्करी के आरोप में चौथा सरकारी कर्मचारी बर्खास्त हुआ है। इससे पहले विद्युत बोर्ड के तीन कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। प्रदेशभर में अब तक 37 सरकारी कर्मचारियों पर यह गाज गिरी है, जिनमें 21 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

    खबरें और भी

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा, सार्वजनिक हित और राज्य सरकार की नशीले पदार्थों के प्रति जीरो टालरेंस नीति को ध्यान में रखते हुए लैब अटेंडेंट महेश्वर सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। 
    -यशवीर धीमान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग मंडी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को रेगुलर करने का फार्मूला किया स्पष्ट, कट ऑफ डेट तक 2 साल पूरे होने पर ही मिलेगा लाभ