मंडी छात्रा हत्याकांड: कॉलेज में पढ़ाई के साथ छात्र राजनीति में भी सक्रिय थी सिया, पिता बद्दी में चलाते हैं ट्रक
हिमाचल प्रदेश के मंडी में कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या ने सबको झकझोर दिया है। गोपालपुर कॉलेज की बी.वॉक द्वितीय वर्ष की छात्रा सिया पढ़ाई ...और पढ़ें

सिया गुलेरिया का फाइल फोटो और हत्या आरोपित पुलिस गिरफ्त में।
HighLights
मंडी में कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या।
सिया पढ़ाई के साथ छात्र राजनीति में भी सक्रिय थी।
नशेड़ी युवक रिशु ने तेजधार हथियार से हमला किया।
भुताशन शर्मा, सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी में कॉलेज छात्रा की निर्मम हत्या ने सबको झकझोर दिया। अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने की उम्मीद लेकर सिया गुलेरिया रोज की तरह घर से निकली थी, लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसकी जिंदगी का अखिरी दिन है। गोपालपुर कॉलेज की बीवाक के द्वितीय वर्ष की छात्रा सिया पढ़ने लिखने के साथ छात्र राजनीति में भी सक्रिय थी। उसका हत्यारा रिशु एक नशेड़ी प्रवृति का युवक है।
रोज की तरह सिया कालेज के लिए निकली तो बस स्टॉप से ठीक पहले रिशु ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर हत्या कर दी और वहां से भाग गया।
पिता ट्रक चालक
सिया के पिता जोगिंद्र कुमार उर्फ अनु बद्दी में ट्रक चलाते हैं। उसकी एक बड़ी बहन प्रिया अपने पिता के साथ बद्दी में ही नौकरी करती है और छोटी बहन मृदुला ने जमा दो के पेपर दिए हैं।
कॉलेज में काफी सक्रिय थी सिया
सिया एक अच्छी छात्रा थी और पढ़ने लिखने सहित अन्य गतिविधियों में आगे रहती थी। छात्र संगठन एसएफआई में इकाई उपाध्यक्ष के पद पर थी। अपने सहेलियों में वह हमेशा सबको हंसाती रहती थी। नियमित कॉलेज आना और हर विषय का काम पूरा करने के कारण अपने प्रवक्ताओं की भी चहेती थी। कोई भी प्रोजेक्ट उसे मिलता वह उसे पूरा करती।
नशेड़ी युवक ने अपनों से दूर की सिया
अपनी मां व बहन के साथ घर का पूरा काम करती, लेकिन आज जब वह घर से निकली तो कभी न लौटने के लिए। नशेड़ी प्रवृति के रिशु नामक युवक ने उसको हमेशा के लिए अपनों से दूर कर दिया।