मंडी से 2 बच्चों की मां शादीशुदा पंचायत चौकीदार के साथ पहुंच गई पुणे, परिवार को वीडियो मैसेज भेजा; ...अब नहीं आएंगे
मंडी से गायब हुई दो बच्चों की मां और शादीशुदा चौकीदार महाराष्ट्र के पुणे में मिले। दोनों ने परिवार को वीडियो भेजकर साथ रहने की बात कही, लेकिन पुलिस उन ...और पढ़ें

हिमाचल के मंडी से दो बच्चों की मां शादीशुदा व्यक्ति के साथ पुणे पहुंच गई। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
मंडी से लापता दो बच्चों की मां और चौकीदार पुणे में मिले।
दोनों ने परिवार को वीडियो भेजकर साथ रहने की बात कही।
पुलिस मोबाइल सर्विलांस से ट्रैक कर वापस ला रही है।
मृगेंद्र पाल, गोहर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से कुछ दिन पहले गायब हुई ज्युणी घाटी की दो बच्चों की मां और बासा पंचायत का शादीशुदा चौकीदार महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक साथ मिले हैं। दोनों ने स्वजन को एक वीडियो वाट्सएप किया है कि हमारी तलाश में परेशान न हों, हम दोनों मर्जी से आए हैं और अब जिंदगी भर साथ ही रहेंगे।
इस कहानी की स्क्रिप्ट 21 जून को लिखी गई, जब ज्युणी घाटी के एक परिवार ने गोहर थाना आकर बहू के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अभी मामले की कड़ियां जोड़ ही रही थी कि अगले ही दिन (22 जून) बासा पंचायत के एक शादीशुदा व्यक्ति (जो वहां चौकीदार है) के स्वजन ने भी उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
एक ही क्षेत्र से दो शादीशुदा लोगों का गायब होना बना पहेली
एक ही क्षेत्र से दो शादीशुदा लोगों का गायब होना पुलिस के लिए बड़ी पहेली बन गया और पूरे गोहर क्षेत्र में कानाफूसी का बाजार गर्म हो गया। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए अभियान तेज किया।
मोबाइल सर्विलांस से मिली लोकेशन
गोहर पुलिस ने जब इस गुत्थी को सुलझाने के लिए मोबाइल सर्विलांस चालू किया तो दोनों की लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे में मिली। दोनों वहां से मुंबई जाने की तैयार कर रहे थे। इससे पहले कि वे सपनों के शहर मुंबई में कदम रखते गोहर पुलिस के तकनीकी जाल में फंस गए।
पुलिस ने संपर्क साधा तो भेज दिया वीडियो मैसेज
जब पुलिस ने पुणे में दोनों से संपर्क साधा तो दोनों ने अपने-अपने स्वजन को एक वीडियो संदेश वाट्सएप कर दिया। इसमें दोनों ने साफ कहा था कि हमारी तलाश में परेशान न हों, हम दोनों मर्जी से आए हैं और अब जिंदगी भर साथ ही रहेंगे।
खबरें और भी
पुलिस को करनी होगी कार्रवाई
भले ही दोनों ने वीडियो भेजकर अपने दिल की बात कह दी हो, लेकिन कानूनन पुलिस को उन्हें वापस लाना ही होगा। पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद अब दोनों ने गोहर लौटने के लिए हामी भर दी है।