Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: मंडी सांसद कंगना रनौत ने संसद में पूछा अपना पहला सवाल, विलुप्त हो रही कला शैली को लेकर उठाई आवाज

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 09:54 PM (GMT+05:30)

    Himachal News मंडी सांसद कंगना रनौत ने संसद में अपना पहला सवाल पूछा है। उन्होंने मंडी क्षेत्र से संबंधित प्रश्न पूछे हैं। उन्होंने कला शैली लोकगीत विल ...और पढ़ें

    Himachal News: मंडी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में पूछा अपना पहला सवाल।
    Himachal News: मंडी सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में पूछा अपना पहला सवाल।

    HighLights

    1. मंडी क्षेत्र में कई कला शैलियां हैं, जो विलुप्त हो रही हैं।
    2. हिमाचल प्रदेश में घर बनाने की कला शैली है।
    3. भेड़ और याक के ऊनों से विभिन्न वस्त्र बनाए जाते हैं।

    डिजिटल डेस्क, शिमला। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल के मंडी से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को लोकसभा में अपना पहला सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि मुझे अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए बोलना का मौका मिला, इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। उन्होंने कला शैली से संबंधित सवाल पूछे।

    मंडी सांसद ने कहा कि मंडी क्षेत्र में कई कला शैलियां हैं, जो विलुप्त हो रही हैं। हिमाचल प्रदेश में घर बनाने की जो कला शैली है, उसे काठ कुनी कहते हैं। भेड़ और याक के ऊनों से विभिन्न वस्त्र बनाए जाते हैं। जैसे-जैकेट्स, टॉपियां, शॉल, स्वेटर बनाई जाते हैं। इस कला की मदद से बाहर के देशों में बेहतर मूल्य मिलता है।

    कला को बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठाए गए

    उन्होंने कहा कि हमारे यहां ये कला शैली पूरी तरह से विलुप्त हो रही है। उसे बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही हमारे हिमाचल का जो संगीत है, स्पीति और किन्नौर वो भी विलुप्त हो रही हैं। आदिवासियों के जो लोकगीत हैं वो भी विलुप्त होती जाती हैं। उनके विषय में क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

    लोकसभा में मंडी सांसद ने पूछे प्रशन

    बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को बजट पेश किया। इसके बाद इस पर चर्चा जारी है। इसी बीच प्रश्नकाल के दौरान मंडी सांसद ने लोकसभा में पहली बार सवाल पूछे। उन्हें पहली बार संसद में बोलने का मौका मिला और उन्होंने मंडी के लिए आवाज उठाई है। गुरुवार को कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal News: 'नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण...', सुक्‍खू सरकार के फैसले पर बोले जयराम ठाकुर