Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल पंचायत चुनाव: प्रधान पद के प्रत्याशी का एलान- 20 लाख रुपये देंगे; उपप्रधान जमीन देने को तैयार

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 12 May 2026 11:12 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की टिक्कर कलां पंचायत में प्रधान पद के उम्मीदवार ने विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की है। उपप्रधान पद के द ...और पढ़ें

    हिमाचल पंचायत चुनाव में एक प्रधान पद के प्रत्याशी ने बड़ा एलान कर दिया। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल पंचायत चुनाव में एक प्रधान पद के प्रत्याशी ने बड़ा एलान कर दिया। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. प्रधान पद के उम्मीदवार ने 20 लाख रुपये का ऐलान किया।

    2. उपप्रधान पद के दावेदार ने एक बीघा जमीन देने की पेशकश।

    3. टिक्कर कलां पंचायत चुनाव में चुनावी दांव से सब हैरान।

    जागरण संवाददाता, मंडी। राजनीति में साम, दाम, दंड और भेद के किस्से पुराने हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र की टिक्कर कलां पंचायत में जो चुनावी दांव लगा है, उसने लोकतंत्र के गणित को ही हिलाकर रख दिया है। प्रधान पद के लिए 20 लाख रुपये नकद और उपप्रधान के लिए एक बीघा जमीन का आफर सुनकर हर कोई हैरान है।

    सवाल उठना लाजिमी है, आखिर प्रधानी में ऐसा क्या रखा है? इसे समाजसेवा का जुनून कहें या कुर्सी का मोह, लेकिन एक प्रधान पद के प्रत्याशी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी का 20 लाख रुपये विकास के लिए देने का एलान और उपप्रधान के दावेदार का जमीन दान करने का दावा, चर्चा का विषय बना हुआ है।

    स्टांप पेपर पर लिखकर देने की जिद यह बताती है कि पद पाने की लालसा अब सिर्फ जनसंपर्क तक सीमित नहीं रही, बल्कि वह नीलामी की दहलीज पर खड़ी है।

    क्या रसूख की लड़ाई

    जानकार इसे रसूख की लड़ाई मान रहे हैं। गांव की चौपालों पर चर्चा है कि क्या यह वाकई विकास का रोडमैप है या फिर भविष्य के रिटर्न की उम्मीद में किए जाने वाला कोई बड़ा निवेश? जब पद के लिए इतनी बड़ी कीमत चुकाई जा रही हो, तो जनता का माथा ठनकना स्वाभाविक है।

    दानवीरता के पीछे क्या असली खेल 

    यूं तो प्रधानी गांवों की तकदीर बदलने का जरिया है, लेकिन नवगठित टिक्कर कलां पंचायत की इस घटना ने लोकतंत्र के सामने एक सवाल खड़ा कर दिया है। क्या अब पंचायतों का भाग्य वही तय करेगा जिसकी जेब में लाखों और खाते में बीघे होंगे? फिलहाल, जनता खामोश है और इस दानवीरता के पीछे छिपे असली खेल को समझने की कोशिश कर रही है।

    यह भी पढ़ें: पंजाब से हिमाचल को जोड़ने वाला 172 KM हाईवे NHAI के अधीन, अब शेष हिस्से का भी होगा विस्तारीकरण कार्य

    खबरें और भी