Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: मंडी सीट से देवी रूप ने कांग्रेस से मांगी टिकट, 15 सालों तक ड्राइवर कंडक्टर संगठन के रहे उपाध्यक्ष

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 09:54 PM (IST)

    Himachal Politics News हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा (Mandi Lok Sabha Seat) से कांग्रेस की उम्मीदवारी के लिए बल्ह से देवी रूप सैनी चालक के रूप में एसडी ...और पढ़ें

    Himachal Politics: मंडी सीट से देवी रूप ने कांग्रेस से मांगी टिकट
    Himachal Politics: मंडी सीट से देवी रूप ने कांग्रेस से मांगी टिकट

    संवाद सहयोगी, नेरचौक। मंडी लोकसभा से कांग्रेस की उम्मीदवारी के लिए बल्ह से देवी रूप सैनी ने अपना दावा पेश किया है। उन्होंने कांग्रेस से मंडी संसदीय सीट के लिए टिकट की मांग की है। देवी रूप सैनी बल्ह के डडोर के रहने वाले हैं।

    पंद्रह साल तक रहे उपाध्यक्ष

    उनका कहना है कि उन्होंने चालक के रूप में एसडीम करसोग, एसडीएम सुंदरनगर के साथ काम किया है तथा एडीएम मंडी में भी चालक रहे हैं। वह राजस्व विभाग के चालकों के प्रदेश के अध्यक्ष 1984 से 2016 रहे हैं। सरकारी अर्ध सरकारी ड्राइवर कंडक्टर संगठन के उपाध्यक्ष 2001 से 2016 तक रहे हैं।

    कांग्रेस हाईकमान से की मांग

    हाल में अभी मैनेजिंग डायरेक्टर आफ बल्ह वैली थ्रीफ्ट और क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी हैं। ड्राइवर एसोसिएशन आफ रेवेन्यू डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष हैं व हिमाचल प्रदेश किसान यूनियन के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से मांग की है कि उन्हें मंडी से लोकसभा के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया जाए।